राजस्थान के निकाय अध्यक्ष चुनाव में अब तक आए परिणामों में कांग्रेस को मिली अच्छी बढ़त

Rajasthan Local Body Chairman Election Result 2019. राजस्थान के निकाय अध्यक्ष चुनाव में अब तक आए परिणामों में कांग्रेस को अच्छी बढ़त मिली हुई है। अब तक घोषित परिणामों में बीस निकायों पर कांग्रेस और सात पर भाजपा का कब्जा हुआ है। वहीं, दो निकायों में अन्य ने जीत हासिल की है। हालांकि नगर निगमों की बात करें तो तीन निगमों में से दो उदयपुर और बीकानेर में भाजपा ने जीत हासिल की है।
वहीं, भरतपुर में बढ़त के बावजूद भाजपा बोर्ड नहीं बना पाई और कांग्रेस प्रत्याशी अध्यक्ष बन गए। राजस्थान में 49 निकायों के लिए चुनाव हुए थे। इनमें से तीन निकाय अध्यक्षों का निर्विरोध निर्वाचन हो गया था। मंगलवार को 46 निकायों में अध्यक्ष पद के लिए मतदान हुआ था। सभी निकायों में राजनीतिक दल अपने पार्षदों को एक
कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ मतदान
क्राॅस वोटिंग पर नजर रखने के लिए छुपा कैमरा ले कर पहुंचे कांग्रेसी पार्षद
राजस्थान के अलवर में निकाय अध्यक्ष के चुनाव में क्राॅस वोटिंग पर नजर रखने के लिए कांग्रेस के पार्षद छुपे कैमरे वाला पैन लेकर पहुंचे। कांग्रेस के खेमे वाले निर्दलीय पार्षदों के पास भी ऐसे ही कैमरे थे। एक सुरक्षाकर्मी की नजर इस पर पड़ी तो सभी पार्षदों को रोक कर जांच की गई और छह पार्षदों के पास इस तरह के कैमरे मिले।
अब तक के परिणाम
पुष्कर में भाजपा के कमल पाठक फिर बने पालिकाध्यक्ष, ब्यावर में भी भाजपा का बोर्ड बना।
अलवर के भिवाडी में कांग्रेस के शीशराम गुर्जर बने सभापति। कांग्रेस को 38 वोट मिले व भाजपा को 22 वोट मिले। अलवर जिले में थानागाजी व भिवाड़ी में भी कांग्रेस का बोर्ड बना है।
जैसलमेर में निर्दलीय हरिवल्लभ कल्ला बने सभापति। हरिवल्लभ कल्ला 19 वोट मिले। कांग्रेस के कमलेश छंगाणी को 13 वोट, बीजेपी के विक्रमसिंह को 12 वोट मिले।
भरतपुर नगर निगम में कांग्रेस के प्रत्याशी अभिजीत महापौर बन गए है। यहां उन्होने भाजपा प्रत्याशी शिवानी दायमा को हराया। यहां भाजपा को बढत हासिल थी, लेकिन कांग्रेस बोर्ड बनाने में सफल रही।
बीकानेर में भाजपा की सुशीला कंवर महापौर बनी है। यहां भाजपा के पास बढ़त थी और भाजपा बोर्ड बनाने में सफल रही।
डीडवाना में कांग्रेस की रचना होलानी अध्यक्ष बनीं
अलवर में कांग्रेस की बीना गुप्ता अध्यक्ष बनी।
उदयपुर नगर निगम में भाजपा के जीएस टांक महापौर बने।
टोंक में कांग्रेस के अली अहमद अध्यक्ष बने।
अजमेरः तीर्थ नगरी पुष्कर में एक बार फिर बना भाजपा का बोर्ड, कमल पाठक बने लगातार दूसरी बार पालिकाध्यक्ष। समर्थकों में छाई खुशी की लहर। कमल पाठक को 13 और रवि बाबा को 12 वोट मिले, पाठक एक वोट से जीते। भाजपा में हुई क्रोस वोटिंग के बावजूद कमल पाठक एक वोट से जीते।





