राजस्थान के जोधपुर में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म का मामला आया सामने…

राजस्थान में जोधपुर जिले के शेरगढ़ तहसील क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग के साथ तीन लोगों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया। सबसे पहले आटा चक्की चलाने वाले ने दुष्कर्म किया। इसके बाद दो अन्य दुकानदारों ने धमकाने और बदनाम करने की बात कहकर अपनी हवस मिटाई।
घटना की जानकारी मिलने पर बालिका के परिजन पुलिस के पास पहुंचे और दुष्कर्म व पॉक्सो में मामला दर्ज करवाया। शेरगढ़ थाना पुलिस ने तीन नामजद लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच आरंभ की है। पीड़िता का गुरुवार को पुलिस ने मेडिकल भी करवाया है।
शेरगढ़ पुलिस के अनुसार, पीड़िता का आरोप है कि एक दिन वह गेहूं लेकर चक्की पर आटा पिसवाने गई थी। तब रमेश नाम के युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इस बात की जानकारी किराना की दुकान चलने वाले को पता लगी तो सुमेराराम ने भी दुष्कर्म किया। बाद में गांव के दर्जी बाबूराम ने भी डराधमका कर दुष्कर्म किया। पुलिस ने बताया कि इस बारे में दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर जांच आरंभ की है।





