राजभर ने भाजपा को दिया गठबंधन कमजोर करने का फॉर्मूला…

उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर का कहना है कि अगर भाजपा को सपा-बसपा गठबंधन से पार पाना है कि तो सरकार को पिछड़ों के आरक्षण में बंटवारे की घोषणा तत्काल करनी चाहिए।
राजभर ने गठबंधन को मजबूत बताते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने से पहले सरकार को पिछड़ों के 27 प्रतिशत आरक्षण में बंटवारा कर देना चाहिए। आरक्षण को पिछड़ा, सर्वाधिक पिछड़ा व अति पिछड़ा जाति के लिए बराबर-बराबर बंटवारा ही गठबंधन का एकमात्र तोड़ है।
सरकार अगर समय रहते यह फैसला करती है तो गठबंधन की हवा निकल जाएगी, क्योंकि अति पिछड़ समाज जिस तरफ जाएगा, सरकार भी उसी की बनेगी।





