राजपथ पर प्रधानमंत्री मोदी ने की मनमोहन सिंह से मुलाकात, गर्मजोशी से मिलाया हाथ

70वें गणतंत्र दिवस के मौके पर राजपथ से सारी दुनिया देश की ताकत का नमूना देख रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण, समेत कई केंद्रीय मंत्री राजपथ पर इस गौरव क्षण को अपनी आंखों में कैद करने के लिए मौजूद हैं, लेकिन यह ऐतिहासिक लम्हा और भी ज्यादा उस वक्त खास हो गया जब प्रधानमंत्री मोदी, मनमोहन सिंह से जाकर मुलाकात की.

अमर जवान ज्योति पर देश के जवानों को सलामी देने के बाद प्रधानमंत्री मोदी जैसे ही राजपथ पर पहुंचे तो सबसे पहले मनमोहन सिंह के पास पहुंचे. मनमोहन सिंह के पास पहुंचते ही प्रधानमंत्री मोदी ने उनसे हाथ मिलाया और उनका अभिवादन किया.

ट्वीट कर दी थी गणतंत्र दिवस की बधाई

सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, श्रीनगर में मार गिराए दो आतंकी

राजपथ पर भारतीय सेना और देश के गणतंत्र को सलामी देने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 70वें गणतंत्र दिवस के मौके पर शनिवार को देशवासियों को बधाई दी थी.  उन्होंने ट्वीट किया, “सभी भारतवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई.” इस मौके पर कई नेताओं ने बधाई देने के लिए सोशल मीडिया को माध्यम बनाया. 

कई केंद्रीय मंत्रियों ने किया ट्वीट

केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर ने ट्वीट किया, “गणतंत्र दिवस 2019 के मौके पर चलिए, देश के प्रति अपने संकल्प को दोहराते हैं, आइए हम संविधान में निहित न्याय, स्वतंत्रता एवं समानता के आदर्शों को जीने का प्रयास करें. आइए… एक बेहतर, मजबूत भारत की ओर बढ़ते हैं. चलिए गर्व के साथ, एक स्वर में कहें : जय हिंद.”  केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली ने ट्वीट किया, “गणतंत्र दिवस 2019 की सभी को बधाई.” 

Back to top button