राजधानी में लगी ‘राहगीरी’ की पहली पाठशाला, लजीज व्यंजनों के साथ सेहत पर भी ध्यान

लालबाग की मशहूर चाय, समोसा, बंद मक्खन और सेहतमंद नाश्ते के लजीज स्वाद के साथ खेलकूद, मनोरंजन, मस्ती के साथ सड़क सुरक्षा, स्वास्थ्य और स्वच्छता पर ‘राहगीरी’ की पहली पाठशाला रविवार की सुबह लगी। गोमती नगर में प्रतीक स्थल चौराहे और उसके आसपास करीब तीन किमी के दायरे में देशभक्ति के गीतों के बीच योगा, बैडंमिटन, फुटबॉल के अलावा साइकिलिंग और व्यायाम करते शहरवासी नजर आएं। राजधानी में लगी ‘राहगीरी’ की पहली पाठशाला, लजीज व्यंजनों के साथ सेहत पर भी ध्यान
कार्यक्रम में हिस्सा लेते बच्चे
सुबह साढ़े छह बजे से शुरू हुई यह पाठशाला करीब तीन घंटे तक चली। इस दौरान लोगों ने सुपरहिट फिल्म बाहुबली के पोस्टर के साथ सेल्फी लेने के साथ  कमांडो जोन भी दिखा। इसे सैल्यूट फॉर सोल्जर नाम दिया गया।
बुजुर्गों ने भी आजमाया हाथ
लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) की ओर से यह आयोजन किया जा रहा है। शहर में पहली बार हो रहे इस आयोजन को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। एलडीए उपाध्यक्ष पीएन सिंह बताते हैं कि विशेष तौर पर सड़क सुरक्षा और पर्यावरण को लेकर आयोजित ‘राहगीरी’ के इस आयोजन में बच्चे, बूढ़े, युवा, महिला और पुरुष सभी के लिए कुछ न कुछ आयोजन किया गया है। 
स्वास्थ्य का रखा गया ध्यान
सड़क सुरक्षा पर काम करने वाली तीन टीमें इसमें हिस्सा ले रही हैं। शहर के सभी प्रमुख प्रशासनिक अफसर और लोग भी इसका हिस्सा बने।इस दौरान आयोजन स्थल का पूरा क्षेत्र नो व्हीकल जोन घोषित कर दिया गया।
Back to top button