राजधानी में मौसम ने ली करवट, बारिश के बाद मौसम हुआ सुहाना

नई दिल्ली : राजधानी में आज फिर मौसम ने करवट ली है। रात से छाए बदरा गुरुवार सुबह बरस पड़े। इससे दिल्ली एनसीआर में मौसम सुहाना हो गया है। मौसम वैज्ञानिकों ने संभावना जताई है कि हल्की बारिश से हवा की गुणवत्ता में सुधार होने के आसार है। दूसरे पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल के खाड़ी से चलने वाली नम हवाओं के उत्तर पश्चिमी मैदानी इलाकों के एक साथ पहुंचने पर अगले दो दिनों तक मौसम ऐसे ही बने रहने की मौसम विभाग ने संभावना जताई है।

आगे ऐसा रहेगा मौसम 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मौसम विभाग के अनुसार, 14 और 15 फरवरी को बारिश होने की संभावना बनी हुई है। कुछ दिनों से मौसम में बदलाव आ रहा है। कभी आसमान में बादल छा रहे हैं तो कभी धूप निकल रही हैं। 14-15 के बाद मौसम थोड़ा साफ होगा। इसके बाद फिर से मौसम में बदलाव आएगा। वही उधर पहाड़ी क्षेत्रों में भी विभाग ने भारी बर्फ़बारी की चेतावनी दी है.

हिमाचल में भी होगी बर्फ़बारी 

जानकारी के लिए बता दें हिमाचल प्रदेश के मैदानी और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में रविवार को भारी बारिश-बर्फबारी और ओलावृष्टि होने की चेतावनी है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने मैदानी क्षेत्रों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा में बारिश-ओलावृष्टि और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू व चंबा के अधिकांश क्षेत्रों में भारी बर्फबारी होने का अलर्ट जारी किया है।

Back to top button