राजद विधायक ने कहा- CM नीतीश करा सकते हैं मेरी हत्या

पटना. महागठबंधन की सरकार के दिनों में जेडीयू को 80 विधायकों का दम दिखाने वाले आरजेडी नेता लालू यादव के करीबी विधायक भाई वीरेंद्र को अब अपनी जान का डर सताने लगा है। मंगलवार को वीरेंद्र ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार के खिलाफ बोलने के कारण मेरी हत्या हो सकती है। सीएम नीतीश कुमार मेरी हत्या करा सकते हैं। मुझे जान बूझकर फंसाया जा सकता है, लेकिन मैं डरने वाला नहीं हूं। विरोधियों को बर्बाद कर देते हैं नीतीश…
राजद विधायक ने कहा- CM नीतीश करा सकते हैं मेरी हत्या
 
वीरेंद्र ने कहा कि सीएम के खिलाफ जो भी बोलता है उसे फंसा दिया जाता है। उसे बर्बाद कर दिया जाता है। ऐसे में मुझे जान का खतरा है। मैंने कहा था कि नीतीश कुमार की ईमानदारी महागठबंधन के लिए नहीं है।

ये भी पढ़े: नए पैटर्न पर होगी 9900 सिपाहियों की भर्ती, आवेदन आज से, इस आधार पर बहाली

नीतीश विश्वास के लायक नहीं हैं वो कभी भी दगाबाजी कर सकते हैं। यह बात उस समय किसी के समझ नहीं आई थी, लेकिन मेरी बात सच निकली। मैंने जब भी बोला है सच बोला है। मेरे सच बोलने से लोगों को तकलीफ होती है। नोटबंदी के वक्त से ही मुझे इसके आसार दिखने लगे थे, लेकिन मेरे कहने के बावजूद किसी ने ध्यान नहीं दिया। नीतीश ने जनादेश का अपमान किया है।
 
 
 
Back to top button