राखी पर पहली बार भारत-पाक सीमा पर हवन, बड़ी गौर से देखते रहे रेंजर्स

अटारी बार्डर/अमृतसर. वैसे तो अटारी बार्डर पर हर साल देश भर से पहुंचने वाली महिलाएं और लड़कियां बीएसएफ जवानों को राखी बांध उनको घर से दूर रहने कमी पूरी कर उनका मनोबल बढ़ाती हैं, लेकिन इस बार हवन और वैदिक मंत्रोच्चारण से पाकिस्तान को सदबुद्धि आने की भी कामना की गई। जीरो लाइन पर हवन हुआ…
राखी पर पहली बार भारत-पाक सीमा पर हवन, बड़ी गौर से देखते रहे रेंजर्स
 
– करीब आधी सदी से बार्डर पर जवानों को राखी बांधने की पहल के तहत यह पहला मौका था, जब जीरो लाइन पर हवन हुआ।
– यह सारा प्रोग्राम पतंजलि योग पीठ यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स व स्टाफ की तरफ से आयोजित किया गया।
– बीएसएफ के पूर्व डीआईजी एवं पतंजलि के डायरेक्टर सुमेर सिंह की अगुवाई में यूनिवर्सिटी की 50 स्टूडेंट्स, 3 टीचर, एक वार्डन और एक अन्य डायरेक्टर रमेश शास्त्री यहां पहुंचे हुए थे।
– पहले ज्वाइंट चैक पोस्ट पर हवन किया करते हुए वैदिक मंत्रों का उच्चारण किया गया। वैसे तो राखी हर साल बांधी जाती है, लेकिन इस अनुष्ठान को सरहद पार बैठे पाक रेंजर्स बड़ी उत्कंठा से देख रहे थे।
– ऐसा लग रहा था कि हवन से उठने वाला धुआं उनके नाकों में पहुंच उनको अपनी तरफ आकर्षित कर रहा हो।
– सुमेर सिंह का कहना है कि आयोजन का मुख्य मकसद अपने जवानों को अहसास कराना कि वह घर से दूर नहीं हैं। मां-बहन, भाई उनके पास चल कर आए हैं। साथ ही हवन करके आसपास खास करके पाक को भी यह अहसास दिलाना कि हम तुम्हारी भी खुशी चाहते हैं, क्योंकि वह हमारा छोटा भाई है बशर्ते वह छोटे भाई का रोल अदा करे।
 
तुम अकेले नहीं पूरा मुल्क तुम्हारे साथ
– स्टूडेंट्स ने जवानों को राखी बांध उनको तिलक लगाया और मुंह मीठा कराया। इस दौरान उनको बिस्कुट और चॉकलेट के पैकेट भी भेंट किए गए।
– लड़कियों ने उनसे कहा, आप लोग निश्चिंत होकर देश की पहरेदारी करें, हम ही नहीं पूरा देश आपके साथ हैं।
– स्टूडेंट्स ने कहा कि राखी के असल हकदार यही भाई हैं जो हर स्थिति-परिस्थिति में जान देकर भी हमारी रखवाली करते हैं।
– इस दौरान हवन में बीएसएफ के पूर्व डीआईजी सुमेर सिंह, भाजपा की वरिष्ठ नेत्री प्रो. लक्ष्मीकांता चावला, समाज सेविका प्रिंसिपल स्वराज ग्रोवर, हाली हार्ट स्कूल की डायरेक्टर अंजना सेठ, रिहेबलिटेशन एंड सेटलमेंट आर्गेनाइजेशन की प्रधान कमलजीत कौर गिल ने भी आहुतियां डालीं और जवानों की सेहतमंदी के लिए कामना की।
Back to top button