रविदास समाज के लोगों ने लुधियाना-जालंधर हाईवे पर कई जगह धरना देकर लगाया जाम…

दिल्ली में श्री गुरु रविदास मंदिर को तोड़ने के आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद जालंधर और आसपास के जिलों में रविदासिया समाज में भारी रोष है। गुस्साए लोगों ने लुधियाना-जालंधर हाईवे पर कई जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन किया है। वे केंद्र सरकार के विरोध में नारेबाजी कर रहे हैं।

फगवाड़ा में लोगों ने चक्क हकीम के जाम लगाकर रोष प्रदर्शन  किया है। जालंधर में पीएपी चौक, पठानकोट में भारी संख्या में वाहन चालक जाम में फंस गए हैं। फिल्लौर और करतारपुर में भी जाम लगाने की खबर आई है। इधर, शहर में पीएपी फ्लाईओवर पर भी जाम लगा है। इस कारण हाईवे से गुजरने वालों वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करने पड़ा है।

बैरिकेड गिराकर लुधियाना-जालंधर हाईवे पर रोके गए वाहन।

मामले को लेकर काला संघा में सड़क पर बैठकर धरना देते हुए रविदास समाज के लोग।

गोराया में मुख्य सड़क पर बैठकर विरोध करते हुए रविदास समाज के लोग।

इधर, शहर में रामामंडी और श्री गुरु रविदास चौक पर लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। देहात में काला संघा और गोराया में समुदाय के लोग सड़कों पर धरना देकर विरोध जता रहे हैं। मौके पर भारी पुलिस बल मौजूद है। अभी तक कही से किसी अप्रिय घटना का समाचार नहीं मिला है।

पठानकोट चौक में जाम में फंसे वाहन।

जालंधर के किशनगढ़ में धरना प्रदर्शन करते हुए रविदास समाज के लोग।

जालंधर में हाईवे पर जाम लगाकर बैठीं महिलाएं।

जालंधर के नकोदर चौक में जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन करते हुए लोग।

जालंधर के अर्बन एस्टेट में लोगों ने टायर जलाकर प्रदर्शन किया। रविदास चौक पर सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पैरामिलिट्री फोर्स और पुलिस तैनात कर दी गई है।

Back to top button