रणजी ट्रॉफी के दौरान दर्दनाक हादसा, इस बल्लेबाज के सिर पर लगी गेंद

विदर्भ और बंगाल के बीच खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी ग्रुप-डी के मुकाबले के दौरान दर्दनाक हादसा होते-होते टल गया। दरअसल, विदर्भ के ऑलराउंडर आदित्य सरवटे के सिर में चोट लग गई। मैच के दौरान बंगाल के नवोदित गेंदबाज इशान पोरेल की बाउंसर गेंद सरवटे के हेलमेट में लगी।
रणजी ट्रॉफी के दौरान दर्दनाक हादसा, इस बल्लेबाज के सिर पर लगी गेंदइससे उनके सिर पर हल्की चोट आई, जिसके कारण उन्हें कुछ समय तक मैदान के बाहर रहना पड़ा। हालांकि, चोट गहरी नहीं थी और कुछ देर बाद वे फिर बैटिंग के लिए क्रीज पर आए। 

गौरतलब है कि आदित्य को 19 साल के इशान पोरेल द्वारा फेंके गए पारी के 122वें ओवर की दूसरी गेंद सिर पर लगी।  तब आदित्य 60 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे। गेंद लगते ही सरवटे को कुछ देर के लिए चक्कर आ गए, उन्हें तुरंत मैदान से बाहर ले जाया गया। हालांकि, सरवटे 93 गेंदों पर 89 रन बनकर पोरेल की गेंद पर आउट हो गए।

पढ़ेंः- बिना कोई रन दिए 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज ने बताया, क्या है भविष्य में उनका लक्ष्य

विदर्भ टीम के अधिकारिक सूत्रों ने बताया, ‘आदित्य पूरी तरह से ठीक हैं। चोट गहरी नहीं है।’  बता दें कि विदर्भ क्रिकेट टीम के लिए संजय रामास्वामी ने सबसे अधिक 182 और फैज फजल ने 142 रन की पारी खेली। 

 
Back to top button