रक्षा मंत्री सीतारमण का बड़ा ऐलान, सेना पुलिस में अब 20 प्रतिशत महिलाओं की होगी भर्ती

भारतीय सेना में अब महिलाओं की भूमिका और बढ़ने वाली है। सेना की मिलिट्री पुलिस में अब महिला जवानों की भर्ती की जाएगी। रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को महिलाओं को सेना में कोर ऑफ मिलिट्री पुलिस में जवानों के रूप में शामिल करने का फैसला किया है। इसके तहत मिलिट्री पुलिस में 20 फीसदी महिला जवान होंगी।रक्षा मंत्री सीतारमण का बड़ा ऐलान, सेना पुलिस में अब 20 प्रतिशत महिलाओं की होगी भर्ती

बताते चलें कि सेना प्रमुख बिपिन रावत ने हाल में कहा था कि सेना की मिलिट्री पुलिस में 800 महिलाओं को शामिल किया जा सकता है। इसके लिए साल के अंत तक भर्ती शुरू हो सकती है। साथ ही आर्मी चीफ ने कहा था कि सेना में महिलाएं कानून, मेडिकल, सिग्नल, इंजीनियरिंग और शिक्षा के क्षेत्रों में पहले से ही है। लेकिन, मिलिट्री पुलिस में भी महिला जवान होनी चाहिए। 

Back to top button