रक्षाबंधन पर बहनों को गिफ्ट कीजिए स्मार्टफोन, मिल रहे अच्छे ऑफर्स

नई दिल्ली  क्या आप रक्षाबंधन पर अपनी बहन को एक बेस्ट स्मार्टफोन गिफ्ट करने का सोच रहे हैं? अगर हां तो हम आपके लिए कुछ स्मार्टफोन्स की लिस्ट आए हैं जो आप अपनी बहन को राखी के मौके पर गिफ्ट कर सकते हैं। ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट राखी स्पेशल सेल लेकर आई है जिसके तहत स्मार्टफोन्स पर शानदार डील्स दी जा रही हैं। इस दौरान आपको फ्लैट डिस्काउंट के साथ एक्सचेंज और बैंक ऑफर भी दिया जा रहा है। आपको बता दें कि फ्लिपकार्ट के अलावा कई ई-कॉमर्स कंपनियों पर शानदार ऑफर्स उपलब्ध हैं। 

रक्षाबंधन पर बहनों को गिफ्ट कीजिए स्मार्टफोन, मिल रहे अच्छे ऑफर्स

सेल्फी एडिक्ट:

अगर आपकी बहन सेल्फी लेने की शौकीन है तो आप उसे हुआवे पी9, सोनी एक्सपीरिया एक्स ड्यूल सिम, वीवो वाई66, ओप्पो एफ3, सैमसंग गैलेक्सी एस8 और वीवो वी5 प्लस लिमिटेड एडिशन गिफ्ट कर सकते हैं।

हुआवे पी9:

इस फोन की कीमत 39,999 रुपये है। इस पर 15,600 रुपये का एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है। इसके बाद यह फोन 24,399 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं, एक्सिस बैंक बज क्रेडिट कार्ड पर 5 फीसद का ऑफ दिया जा रहा है। इस फोन पर नो कॉस्ट ईएमआई ऑफर भी दिया जा रहा है।

मल्टीटास्कर स्मार्टफोन्स:

मल्टीटास्कर स्मार्टफोन्स की लिस्ट में शाओमी मी मैक्स 2, सैमसंग गैलेक्सी ऑन मैक्स, यू यूरेका ब्लैक, मोटो सी प्लस, लेनोवो के6 पावर, वीवो वाई53 और मोटो जे2 प्ले शामिल हैं।

सैमसंग गैलेक्सी ऑन मैक्स:

इस फोन की कीमत 16,900 रुपये है। इस पर 15,600 रुपये का एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है जिसके बाद यह फोन मात्र 1,300 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं, एक्सिस बैंक बज क्रेडिट कार्ड पर 5 फीसद का ऑफ दिया जा रहा है। इस फोन पर नो कॉस्ट ईएमआई ऑफर भी दिया जा रहा है। जियो यूजर्स को 399 रुपये रुपये में 120 जीबी अतिरिक्त 4जी डाटा दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें:  पेटीएम से बिल चुकाने पर मिल रहा हैं 1 लाख का बीमा

फुल एचडी सपोर्ट स्मार्टफोन्स:

इसके अलावा अगर आपकी बहन फोन पर मूवी देखना पसंद करती है तो आप उसे सैमसंग जे7 मैक्स, पैनासोनिक रे मैक्स, लेनोवो के5 नोट, जियोनी ए1, सैमसंग ए9 प्रो, सैमसंग एस7 एज गिफ्ट कर सकते हैं।

पैनासोनिक एलुगा रे मैक्स:

इस फोन पर 1,000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट दिया जा रहा है जिसके बाद यह फोन 10,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। साथ ही फोन पर 9,500 रुपये का एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है। इसके बाद यह फोन 999 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं, एक्सिस बैंक बज क्रेडिट कार्ड पर 5 फीसद का ऑफ दिया जा रहा है।

 

Back to top button