पेटीएम से बिल चुकाने पर मिल रहा हैं 1 लाख का बीमा

नई दिल्ली: बीएसईएस के ग्राहकों को ई-वालेट पेटीएम से लगातार तीन महीने तक बिजली के बिलों का भुगतान करने पर सालाना एक लाख रुपये का दुर्घटना बीमा कवर मिलेगा.

कंपनी के एक प्रवक्ता ने बताया कि बीएसईएस राजधानी पावर लिमिटेड और बीएसईएस यमुना पावर लिमिटेड के करीब 40 लाख उपभोक्ताओं को यह सुविधा मिलेगी.
यह भी पढ़ें: टीचर ने जबरदस्ती किये अपने स्टूडेंट से ऐसा व्यवहार आप देख कर रह जाएंगे हैरन, उसका वीडियो बना दिया है जो हो गया वायरल
यह योजना अगस्त 2018 तक जारी रहेगी. जिन उपभोक्ताओं ने मई, जून और जुलाई-2017 के बिजली बिलों का भुगतान पेटीएम से किया है उन्हें भी इस योजना का लाभ मिलेगा.
इसके अलावा हाल ही में खबर सामने आई कि पेटीएम इस महीने के अंत तक एक मैसेंजिंग सर्विस शुरू करेगी कंपनीअपने प्लेटफॉर्म पर एक नया फीचर जोड़ेगी जो ग्राहकों को चैट की सुविधा के साथ चैट, फोटो और वीडियो साझा करने की सुविधा देगा.





