योगी के यूपी में फैला पाक के जासूसों का मकड़जाल, ISI तक पहुंचा रहे ख़ुफ़िया जानकारी

पाकिस्तान सीमा पर संघर्षविराम का उल्लंघन करने और जम्मू कश्मीर में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने के अलावा, अब पाकिस्तान की सुरक्षा एजेंसी आईएसआई ने जासूसी के लिए उत्तर प्रदेश के शहर मेरठ को निशाना बना रखा है. भारत ने मेरठ से कुछ जवान, कुछ पाकिस्तानी जासूसों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से मेरठ कैंप के नक़्शे बरामद हुए हैं. अधिकारियों ने बताया है कि ये लोग मेरठ केंट की ख़ुफ़िया जानकारियां पाकिस्तान को भेजते थे.योगी के यूपी में फैला पाक के जासूसों का मकड़जाल, ISI तक पहुंचा रहे ख़ुफ़िया जानकारी

अभी तक सैन्य अधिकारियों ने जितने भी जासूस पकडे हैं, उनमे से दो की पहचान पाकिस्तान के एजाज और आसिफ अली के नाम से हुई है. पिछले कुछ दिनों से सामने आए इन मामलों के बाद से सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई है, वो ये पता लगाने में जुटी हैं कि आईएसआई ने और देश के किस-किस कोने में जासूस बैठा रखे हैं, बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश के पश्चिमी जिलों में भी आईएसआई के मुख़बिर मौजूद हैं.

अधिकारियों ने बताया कि 19 अक्टूबर 2018 को एक भारतीय जवान कंचन मेरठ केंट से गिरफ्तार किया गया था, जो आईएसआई को ख़ुफ़िया जानकारियां भेज रहा था. इसके बाद सैन्य अधिकारियों ने ख़ुफ़िया एजेंसियों को अलर्ट पर कर दिया है और सभी संदिग्धों पर पैनी नज़र रखी जा रही है. आपको बता दें कि यह पहली बार नहीं है कि जब पाकिस्तान के लिए जासूसी करता कोई व्यक्ति भारत से गिरफ्तार किया गया है, पिछले 18 साल में ऐसे 17 जासूस गिरफ्तार किए जा चुके हैं, एक नज़र डालिए इनमे से कुछ मुख्य मुजरिमों पर…

– 27 नवंबर 2015 को एसटीएफ ने मेरठ कैंट से आईएसआई एजेंट इजाज को गिरफ्तार किया गया.
– 16 अगस्त 2014  मेरठ से संदिग्ध आईएसआई एजेंट आसिफ अली गिरफ्तार किया गया.
– 10 जनवरी 2009 सहारनपुर से आईएसआई एजेंट आमिर अहमद उर्फ भूरा गिरफ्तार किया गया.
-10 मार्च 2005 मेरठ से खलील हुसैन शाह नाम का आईएसआई एजेंट गिरफ्तार किया गया.
-18 अप्रैल 2004- मेरठ से रूबी बेगम नाम की आईएसआई एजेंट गिरफ्तार की गई.

Back to top button