ये 3 आसान उपाय करें दूर चेहरे की जलन को खुजली

चेहरा बहुत ही सेंसिटिव होता है. मौसम के बदलाव के कारण आपको कई बार परेशानी हो सकती है. चेहरे पर जलन, खुजली और रशेस जैसी परेशानी का सामना आपको करना पड़ता है. त्वचा में निखार के लिए कुछ महिलाएं ब्लीच भी करवाती है जिससे उनका चेहरे साफ और पहले से भी ज्यादा सुंदर दिखाई देने लगता है. हर किसी की स्किन के लिए ब्लीचिंग अच्छी हो जरूरी नहीं क्योंकि इसमें इस्तेमाल होने वाले केमिकल्स बहुत स्ट्रांग होते हैं जिससे स्किन पर खुजली और जलन जैसी समस्याएं हो सकती हैं. इसके लिए हम आपको कुछ नैचरल टिप्स देने जा रहे हैं. 
एलोवेरा
ब्लीचिंग की जलन के लिए एलोवेरा जैल बहुत फायदेमंद होता है. जलन महसूस होने पर एलोवेरा जैल को अपने चेहरे पर लगाएं और सर्कुलर मोशन में हल्के हाथों से धीरे- धीरे मसाज करें. 5 मिनट ऐसा करने के बाद इसे ठंडे पानी से साफ कर लें. इचिंग शांत हो जाएगी.
नारियल का तेल
नारियल का तेल भी ब्लीचिंग की इचिंग को शांत करने के लिए बहुत अच्छा होता है. नारियल का तेल एंटी ऑक्सीडेंट, एंटी बैक्टीरियल, एंटी फंगस गुणों से भरपूर होता है. बनावट में हल्का और त्वचा में आसानी से अवशोषित होने वाला नारियल का तेल बॉडी को ठंडक देता है.
दूध
दूध का उपयोग चेहरे पर करने से हमारे चेहरे में चमक बनी रहती है. कच्चे दूध में प्रोटीन, कैल्शियम और चिकनाई वाले भरपूर तत्व पाए जाते है जो बॉडी की खूबसूरती के साथ-साथ चेहरे में निखार लाते है. आप अपनी त्वचा पर ठंडा दूध लगाने से भी त्वचा की जलन दूर हो सकती है और साथ ही रेडनेस भी दूर होती है.





