ये 10 फेसपैक हैं कारगर स्किन को ठंडा और रिफ्रेश रखने में

गर्मियों की तेज धूप आपकी स्किन को डैमेज करने का काम करती है जिससे बचने के लिए लोग मुंह ढककर, गॉगल्स लगाकर चलना पसंद करते हैं लेकिन इससे भी पूरी तरह बचाव संभव नहीं। लेकिन एक और ऑप्शन है जो धूप, धूल, पॉल्यूशन में न सिर्फ आपको राहत देगा बल्कि इससे आपकी स्किन रहेगी लंबे समय तक जवां और हेल्दी।

पुदीना और हल्दी पैक

सामग्री

मुट्ठीभर पुदीना और चुटकीभर हल्दी

कैसे बनाएं

पुदीना पत्ती, हल्दी में गर्म पानी मिलाकर इसका पेस्ट बनाएं और इसे अपने चेहरे पर अप्लाई करें। गर्मियों में ये फेसपैक आपकी स्किन को अंदर से नौरिश कर उसे रखता है ठंडा-ठंडा, कूल-कूल।

दही और हल्दी

दही का सेवन गर्मियों में हर तरीके से है फायदेमंद। गर्मियों में कूल और रिफ्रेश रहने के लिए आप दही और हल्दी से बना फेसपैक भी इस्तेमाल कर सकते हैं। वैसे ये फेसपैक सनटैन दूर करने के लिए भी है बेस्ट।

टमाटर का फेसपैक

सामग्री

टमाटर जूस, चावल का आटा और शहद

कैसे बनाएं

टमाटर के रस में चावल का आटा और शहद मिलाकर इसका फेसपैक तैयार करें और इसे चेहरे के साथ ही गर्दन पर लगाएं। 10 से 15 मिनट बाद ठंडे पानी से चेहरे को धो लें। गर्मियों में स्किन को ठंडा रखने के साथ ही टैनिंग की प्रॉब्लम को भी दूर करने के लिए ये फेसपैक है बेस्ट।

मुल्तानी मिट्टी फेस पैक

सामग्री

मुल्तानी मिट्टी, गुलाब जल

कैसे बनाएं

मुल्तानी मिट्टी में गुलाब जल मिलाकर इसका पेस्ट बनाएं और इसे चेहरे और गर्दन पर लगाएं।

सूखने के बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो लें।

स्किन फ्रेश और खिली-खिली नज़र आएगी।

बादाम और शहद

सामग्री

बादाम और शहद

कैसे बनाएं

बादाम को रातभर के लिए पानी में भिगो दें और सुबह इनका बारीक पेस्ट बना लें। अब इसमें शहद की थोड़ी सी मात्रा मिलाकर इसे चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट बाद चेहरे को धो लें।

चावल का आटा और हल्दी

सामग्री

चावल आटा, हल्दी, शहद और खीरे का जूस

कैसे बनाएं

चावल के आटे में चुटकीभर हल्दी, ½ चम्मच शहद और खीरे का जूस मिलाकर पेस्ट तैयार करें। इस पैक को आप चाहें तो चेहरे के अलावा हाथ-पैर और बॉडी पर भी लगा सकते हैं।

संतरा और ओट्स फेसपैक

संतरा, ओट्स, शहद, अंडा या दही

कैसे बनाएं

संतरे का गूदा निकालकर उसमें ओट्स, शहद, संतरे का जूस और अंडा या दही मिलाकर पेस्ट बनाएं।

अब सर्कुलर मोशन में इस पेस्ट से स्क्रब करें और पाएं सॉफ्ट एंड ग्लोइंग स्किन।

नीम, गुलाब जल और संतरे का फेस पैक

सामग्री

नीम, संतरा, चंदन, मुल्तानी मिट्टी, शहद, नींबू का रस और गुलाबजल

ऐसे बनाएं

एक बर्तन में नीम, संतरे का गूदा, चंदन, मुल्तानी मिट्टी को एक साथ मिक्स करें। वैसे ये पैक आपको मार्केट में भी आसानी से मिल जाएगा। अब इसमें गुलाबजल और शहद मिलाकर इसका स्मूद पेस्ट तैयार करें। इसे चेहरे और गर्दन पर लगाकर 15-20 मिनट रखें और सूखने के बाद पानी से धो लें।

Back to top button