ये है घर में आ रही नेगेटिवटी को दूर करने का अचूक उपाय
अक्सर देखने को मिलता है कि हमारे घरों में किसी प्रकार की नेगेटिवटी आ जाती है, जिस वजह से घर में रहने वाले लोगों के जीवन पर बहुत प्रभाव पड़ता है। ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार नकारात्मक ऊर्जा व्यक्ति की लाइफ में बहुत सारी मुश्किलें पैदा कर देती है। इसके कारण मानव जीवन में पेरशानियां तो पैदा होती ही हैं, इसके साथ ही उसके मानसिक स्थिति पर भई बहुत गहरा असर होता है। तो अगर आपके घर का भी माहौल भारी-भारी सा लगता हो तो आपको बता दें यह नकारात्मक ऊर्जा के होने का लक्षण है। इसके साथ घर के सदस्यों में बात-बात पर विवाद का होना भी नकारात्मक ऊर्जा की उपस्थिति का लक्षण है।
यहां जानें वो सरल उपाय-
ज्योतिष में इसके लिए कुंडली में राहु की दशा के कमज़ोर होने को कारण बताया गया है। तो अगर आप राहु की दशा को मज़बूत करना चाहते हैं तो घर की मुख्य जगहों पर लाल रंग का स्वस्तिक लगाना चाहिए।





