ये हैं T20 वर्ल्ड कप के हीरो, PAK को दी थी पटखनी

phpThumb_generated_thumbnail (30)नई दिल्ली।

टीम इंडिया ने धमाकेदार प्रदर्शन करके अपने आपको टी-20 वर्ल्ड कप का प्रबल दावेदार घोषित कर दिया है। ऐसे ही कुछ 2007 के टी20 वर्ल्ड कप में भी हुआ, जब भारत ने पाकिस्तान को हराकर खिताब पर कब्जा किया। इस जीत के असली हीरो थे जोगिंदर शर्मा। आज जब टी-20 वर्ल्ड कप की तैयारियां चल रही है तो उनका जिक्र होना लाजमी है।सवाल यह उठता है 2007 वर्ल्ड कप का हीरो जोगिंदर शर्मा आज क्या कर रहे हैं?
 
क्या हुआ था 2007 वर्ल्ड कप में?
2007 के टी20 वर्ल्ड का फाइनल मैच भारत और पाकिस्तान के बीच हुआ था। उस समय टीम इंडिया के कैप्टन कूल धोनी ने एक फैसला किया, जिस फैसले ने सबको चौंका दिया। धोनी ने बड़ा दाव खेलते हुए अंतिम ओवर में गेंद बेहद कम अनुभवी जोगिंदर शर्मा को थमा दी। जोगिंदर ने भी सबकी उम्मीदों पर खरे उतरते हुए और अपनी बेहतरीन गेंदबाजी से टीम इंडिया को जीत दिलाकर फाइनल का हीरो बन गए। 
 
इन दिनों कहा हैं जोगिंदर?
टीम इंडिया की जीत के हीरो जोगिंदर शर्मा इन दिनों देशसेवा में लगे हैं। वह हरियाणा पुलिस में डीएसपी के पद पर कार्यरत है। लगभग साढ़े आठ साल बाद अब जोगिंदर पूरी तरह से पुलिस में अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं और देश को अपनी सेवाएं दे रहे हैं। हाल ही में उन्हें क्रिकेटर शर्मा की शादी में देखा गया था। 
 
मूवी में भी किया काम
देशसेवा के साथ ही जोगिंदर शर्मा ने फिल्म में भी काम किया है। बताया जा रहा है कि टीम इंडिया के कैप्टन महेंद्र सिंह धोनी के ऊपर बन रही फिल्म ‘एमएस धोनी’ में एक छोटा-सा रोल प्ले किया है।
Back to top button