ये हैं भारत में Sennheiser के नए हेडफोन्स, मिलेगा लो-लेटेंसी ऑडियो

Sennheiser ने भारत में बीते दिनों CX 80U और HD 400U वायर्ड हेडफोन्स लॉन्च किए हैं और दोनों ही मॉडल्स USB Type-C कनेक्टिविटी को सपोर्ट करते हैं। इन नए मॉडल्स का मेन फोकस 24-बिट और 96kHz प्लेबैक सपोर्ट के साथ हाई-रेजोल्यूशन डिजिटल ऑडियो देना है। खास बात ये है कि इनमें पेयरिंग या चार्जिंग का कोई झंझट नहीं है और ये एक सिंपल प्लग-एंड-प्ले एक्सपीरियंस देते हैं। दोनों डिवाइसेस में इनलाइन कंट्रोल्स, MEMS माइक्रोफोन्स और स्मार्टफोन, टैबलेट और PC के साथ बेहतर कम्पैटिबिलिटी मिलती है, जो एवरीडे यूज, गेमिंग और काम के लिए भरोसेमंद और लो-लेटेंसी ऑडियो चाहने वाले यूजर्स के लिए बेस्ट हैं।
Sennheiser CX 80U और Sennheiser HD 400U की भारत में कीमत और उपलब्धता
भारत में Sennheiser CX 80U की कीमत 1,990 रुपये है, जबकि Sennheiser HD 400U की कीमत 5,990 रुपये है। CX 80U ब्लैक, साकुरा और व्हाइट कलर ऑप्शन्स में पेश किया गया है, वहीं HD 400U सिर्फ सिंगल ब्लैक शेड में उपलब्ध है।
दोनों मॉडल्स बीते बुधवार से Sennheiser की ऑफिशियल वेबसाइट, Amazon, Flipkart, प्रमुख इलेक्ट्रॉनिक्स रिटेलर्स और देश भर के चुनिंदा Croma और Reliance Digital स्टोर्स के जरिए उपलब्ध हैं।
Sennheiser CX 80U और Sennheiser HD 400U के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स
Sennheiser CX 80U में 9.7mm का डायनेमिक ड्राइवर दिया गया है जिसकी फ्रीक्वेंसी रिस्पॉन्स रेंज 17Hz से 20,000Hz, इम्पीडेंस 28 ohms और साउंड प्रेशर लेवल 119dB है। दूसरी ओर, HD 400U में डायनेमिक ड्राइवर्स के साथ 18Hz से 20,000Hz की फ्रीक्वेंसी रिस्पॉन्स, 18 ohms इम्पीडेंस और 120dB साउंड प्रेशर लेवल मिलता है। दोनों ही मॉडल हाई-रेजॉल्यूशन साउंड के लिए 24-बिट और 96kHz डिजिटल ऑडियो प्लेबैक को सपोर्ट करते हैं।
Sennheiser CX 80U और HD 400U हेडफोन्स USB Type-C वायर्ड कनेक्शन का इस्तेमाल करते हैं जो कम से कम लेटेंसी के साथ स्टेबल और अनकंप्रेस्ड ऑडियो देता है, जो इन्हें गेमिंग, वीडियो स्ट्रीमिंग और कॉल्स के लिए सूटेबल बनाता है। इनमें कॉल्स और वॉयस असिस्टेंट एक्सेस के लिए इनलाइन स्मार्ट कंट्रोल्स और ओमनीडायरेक्शनल पिकअप वाले MEMS माइक्रोफोन्स शामिल हैं।
कंपनी के मुताबिक, Sennheiser CX 80U में एक लाइटवेट इन-ईयर डिजाइन मिलता है जिसका वजन लगभग 14.3 ग्राम है, जिसमें सुरक्षित फिटिंग और पैसिव नॉइज आइसोलेशन के लिए तीन साइज के ईयर टिप्स दिए गए हैं। इसमें 1.2 मीटर की केबल और एवरीडे यूज के लिए सूटेबल कॉम्पैक्ट फॉर्म फैक्टर है।
दूसरी ओर, Sennheiser HD 400U में पैसिव नॉइज आइसोलेशन के साथ एक क्लोज्ड-बैक ओवर-ईयर डिजाइन, फोल्डेबल बिल्ड और कंफर्ट के लिए रिप्लेसेबल ईयर पैड्स मिलते हैं। इसका वजन 217 ग्राम है और ये 1.4 मीटर की डिटेचेबल केबल के साथ आता है, जिससे यूजर्स को फ्लेक्सिबिलिटी के लिए साथ दी गई USB Type-C केबल और ऑप्शनल एनालॉग केबल्स के बीच स्विच करने की सुविधा मिलती है।





