ये हैं भारत के 5 अरबपति क्रिकेटर, यकीनन लिस्ट में एक नाम चौंकाने वाला

भारत में क्रिकेट के खिलाड़ियों को जहां सम्मान और लोकप्रियता मिलती है, वहीं ढेर सारा पैसा भी उनके पास आता है, आज यहां हम आपको बताने वाले हैं कि भारत के सर्वकालिक अरबपति खिलाड़ी कौन हैं, चलिए जान लेते हैं इन खिलाड़ियों के बारे में।

5. युसूफ पठान

इस लिस्ट में युसूफ पठान का नाम काफी चौंकाने वाला है, क्योंकि IPL में कोलकाता नाइटराइडर्स की तरफ से खेलने वाले युसुफ पठान ने टीम इंडिया के साथा ज्यादा वक्त नहीं बिताया है, फिर भी वह करीब 172 करोड़ रुपए कि नेटवर्थ के साथ इस लिस्ट में 5वें स्थान पर काबिज हैं, युसुफ पठान क्रिकेट एकेडमी भी चलाते हैं। इसके अलावा वो कई नामी कंपनियों के ब्रांड का विज्ञापन भी करते हैं, जिसके जरिए वो करोड़ो की कमाई करते हैं है।

4. वीरेंद्र सहवाग

बांग्लादेश की टीम तीन साल बाद करेगी पाकिस्तान का दौरा

लिस्ट में चौथे स्थान पर हैं वीरेंद्र सहवाग, इनके पास 255 करोड़ रुपए की नेटवर्थ है, सहवाग को 5.7 करोड़ रुपए की सैलरी के अलावा 25 करोड़ रुपए विज्ञापनों के जरिए भी मिलते हैं, इसके अलावा सहवाग के पास कई प्रॉपर्टी और हरियाणा में एक इंटरनेशनल स्कूल है, साथ ही एक क्रिकेट एकेडमी भी है।

3. विराट कोहली

लिस्ट में भारतीय कप्तान विराट कोहली तीसरे स्थान पर हैं, विराट की कुल संपत्ति 390 करोड़ रुपए है, उनकी हर सीजन की आईपीएल फीस 14 करोड़ रुपए है, साथ ही पर्सनल प्रॉपर्टी करीब 40 करोड़ रुपए के आस-पास है, एक अनुमान के मुताबिक विराट की नेटवर्थ अगले कुछ वर्षों में 140 प्रतिशत तक बढ़ सकती है।

2. महेंद्र सिंह धोनी

लिस्ट में दूसरे स्थान पर भारत के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हैं, धोनी की कप्तानी में टीम ने दो विश्वकप जीते हैं, इसमें एक टी-20 विश्वकप है और दूसरा वनडे का विश्वकप है,धोनी के पास 734 करोड़ रुपए की संपत्ति है, वह इंडियन सुपर लीग में चेन्नइन एफसी के को-ओनर भी हैं।

1. सचिन तेंदुलकर

दुनिया के सर्वकालिक महानतम बल्लेबाजों में एक सचिन तेंदुलकर इस लिस्ट में पहले स्थान पर हैं, उनके नाम वनडे और टेस्ट मैच मिलाकर 100 शतकों का रिकॉर्ड है, सचिन के पास 1066 करोड़ रुपए की नेटवर्थ है, सचिन की ज्यादातर कमाई विज्ञापनों के जरिए हो जाती है, सचिन के पास करीब 24 ब्रांड का कॉन्ट्रेक्ट है, सचिन को 15 करोड़ रुपए विज्ञापन के जरिए मिलते हैं, सचिन के पास मुंबई में तीन रेस्टोरेंट्स हैं, सचिन इंडिय सुपर लीग में केरला ब्लास्टर्स के को-ओनर भी हैं, साथ ही कबड्डी में तमित थलाइवास और बैडमिंटन में बैंगलोर ब्लास्टर्स के को-ओनर हैं।

Back to top button