ये हैं दुनिया के टॉप 6 न्‍यूड बीच, पढ़ लिया तो बिना जाए खुद को रोक नहीं पाएंगे

दुनियाभर में कई न्यूड बीच मौजूद हैं, जहां आमतौर पर वे लोग जाते हैं जिन्हें बिकीनी या शॉर्ट्स पहनकर बीच पर इंजॉय करना पसंद नहीं होता और वे बिना कपड़ों के समुद्र के पानी और रेत का मजा लेना चाहते हैं। यहां अगर जाने का प्लान हो तो दूसरों को बिना कपड़ों के देखने के लिए तैयार रहें। चलिए जानते हैं दुनिया के ऐसे ही कुछ न्यूड बीच के बारे में-

एलिया बीच : एलिया बीच इस आइलैंड का सबसे लंबा बीच है। इसकी ब्राउन सैंड और समुद्र तल पर आती समुद्र की लहरों से बनता फन भरा माहौल खासतौर से एलजीबीटी क्राउड के बीच फेमस है। यहां पर एक हिस्सा महिलाओं और दूसरा हिस्सा पुरुषों के लिए है। दोनों ही साइड में लोग चेयर लगाकर बिना कपड़ों के धूप का मजा लेते दिखाई देते हैं।

लिटिल बीच : हवाई का यह बीच यूं तो हर तरह के टूरिस्ट को अट्रैक्ट करता है, लेकिन यहां ज्यादातर उन लोगों को देखा जाता है जो खुद को नेचर के ज्यादा करीब मानते हैं। खुद को प्रकृति का हिस्सा दिखाते हुए यहां लोग बिना कपड़ों के घूमते हैं और बोन फायर से लेकर डांस का मजा लेते दिख जाते हैं।

Cap d’Agde बीच : फ्रांस के इस बीच को दुनिया के बेस्ड न्यूड बीच में से एक माना जाता है। इसे नेचरिस्ट बीच और नेकेड विलेज भी कहा जाता है। यहां पर ज्यादातर लोग बिना कपड़ों के ही बीच पर मजा करते और शॉपिंग तक करते दिखाई दे जाते हैं।

Platja des Cavallet बीच : स्पेन के इस बीच को ऑफिशली न्यूड बीच माना गया है। इस बीच पर आमतौर पर तीन हिस्से में क्राउड डिवाइड दिखता है। एक हिस्से में परिवार के लोग होते हैं, दूसरे में एलजीबीटी और बीच के हिस्से में वे लोग जो बिना कपड़ों के बीच का मजा लेना चाहते हैं।

Mpenjati बीच : दक्षिण अफ्रीका के इस बीच पर यंग से लेकर बुजुर्ग तक बिना कपड़ों के धूप का मजा लेते, समुद्र के पानी में फन करते और रेत में खेलते नजर आ जाएंगे। इसे 2014 में लीगल तौर पर न्यूड बीच घोषित व स्वीकार किया गया था।

Spiaggia di Guvano बीच : इटली का यह बीच इतना खूबसूरत है कि लगता है जैसे मूवी का सीन देख रहे हों। लेकिन अगर आपको इस बीच की सुंदरता का मजा लेना है तो बिना कपड़ों के घूमते, खेलते और आराम करते लोगों को देखने के लिए तैयार रहें।

Back to top button