ये सेक्स पोजीशन पुरुषों के लिए हो सकता है खतरनाक

जब बात सेक्स की आती है तो उसमें सबसे पहले सेफ सेक्स के बारे में बात की जाती है. सेफ सेक्स करने के लिए आपको भी कई टिप्स पता होंगे जिनसे आप सेक्स से जुड़ी बीमारी से बच सकते हैं. सेफ सेक्स ना करने से आपको STI या STD जैसी बीमारी हो सकती है. इसके अलावा जब आप पार्टनर संग आप इंटिमेट हो रहे हैं तो किसी तरह की शारीरिक चोट भी आप दोनों में से किसी को ना लगे. ऐसे में कुछ सेक्स पोजीशन ऐसी भी होती हैं जो पुरुषों के लिए खतरनाक भी हो सकती है. अगर इसके बारे में नहीं जानते हैं तो यहां जाने उन पोजीशन के बारे में. 
मिशनरी
दुनियाभर में सबसे ज्यादा यूज होने वाला मिशनरी सेक्स पोजिशन भी पूरी तरह से सेफ नहीं है और इसमें भी काफी रिस्क है. वैसे तो मैन ऑन टॉप पोजिशन में फ्रैक्चर का खतरा कम रहता है क्योंकि सारी मूवमेंट्स पुरुषों द्वारा कंट्रोल की जाती हैं, बावजूद इसके अगर थ्रस्ट जरूरत से ज्यादा लगे तो पीनाइल इंजूरी का खतरा रहता है.
डॉगी स्टाइल
अनुसंधान में यह बात सामने आयी कि करीब 41 प्रतिशत लोगों को डॉगी स्टाइल सेक्स करने के दौरान पीनाइल फ्रैक्चर का सामना करना पड़ा. इसकी वजह ये है कि इस सेक्स पोजिशन में रफ पेनिट्रेशन और वजाइना में एंट्री मिस करने के दौरान पुरुषों को चोट लगने का खतरा रहता है.
विमिन ऑन टॉप
इस सेक्स पोजिशन में पुरुषों को चोट लगने का खतरा इस वजह से रहता है क्योंकि फीमेल पार्टनर का सारा वजन पुरुष के प्राइवेट पार्ट पर ही पड़ रहा होता है. ऐसे में अगर फीमेल पार्टनर की मूवमेट बहुत ज्यादा रफ, फास्ट या ट्विस्ट वाली हो तो मेल पार्टनर को सेक्स इंजूरी होने का खतरा रहता है.





