ये कुछ ख़ास संकेत बता सकते हैं आपकी मौत की तारीख…

जितनी सच्चाई मानव जन्म में है, उतनी ही सच्चाई उसकी मृत्यु में भी है। कहते हैं कि जिसने इस धरती पर जन्म लिया है, उसकी मृत्यु निश्चित है। लेकिन ये मृत्यु कब, कैसे आएगी इस बात से हर कोई अंजान है। लेकिन कहा जाता है कि कुछ एेसे संकेत होते हैं, जिनके द्वारा पता लगाया जा सकता है कि मौत कब आएगी। हम जानते हैं इस बात पर यकीन कर पाना थोड़ा मुश्किल है, लेकिन ये बात सच है मृत्यु के देवता यमराज हर इंसान को उसकी मौत से पहले 4 संकेत देते हैं, जिससे उन्हें पता लगता है कि उस व्यक्ति की मौत नज़दीक ही है। परंतु बहुत कम लोग इन संकेतों को समझ पाते हैं।ये कुछ ख़ास संकेत बता सकते हैं आपकी मौत की तारीख...

यहां जाने ये 4 संकते जो पहले ही दे देते हैं मौत की सूचना- 
इसके पीछे की पौराणिक कथा के अनुसार सूर्य पुत्र यमराज ने अपने एक भक्त अमृत को यह वचन दिया था कि मरने से पहले वे सभी को 4 संकते देंगे। उसी भक्त के वचन की लाज रखते हुए यमराज हर इंसान को उसकी मौत पहले उसे 4 संकेत पहले ही दे देते हैं ताकि लोगों को पता चल जाए कि उसकी मौत करीब है, जिससे वे अपने सभी अधूरे काम पूरे कर सकें। आपको बता दे कि यहां कि ये संकते अकाल मृत्यु वालों को नहीं मिलती। ये संकते केवल उन्हीं को मिलते हैं जिनकी सामान्य मौत होती है।

बढ़ती उम्र में जब शरीर बिलकुल स्वास्थ्य हो लेकिन बाल सफ़ेद होने लगे तो समझ जाए कि अब जीवन का अंतिम समय शुरू हो गया है।

ढलती उम्र में जब व्यक्ति के दांत स्वतः ही गिरने लगे तो इसका मतलब होता है कि उस व्यक्ति की उम्र नज़दीक है। 

कम सुनाई देना, बोलने के शब्दों का हकलाना, आंखों से बराबर दिखाई नहीं देना आदि भी मौत के संकेतों में शामिल हैं।  

उम्र के साथ जब कमर झुकने लगे, जिसका शरीर अपना भार उठाने में ही असमर्त होने लगे। इसे भी मृत्यु के पास होने का संकेत माना जाता है। 

कहा जाता है कि जो भी यमराज के संकेतों को समझकर अपने भीतर प्रेम का जागरण कर लेता है, अपने जीवन के अच्छे अनुभवों को दूसरों में बांटना, भगवन नाम का जप, भजन आदि करने पर मरने के बाद मुक्ति की प्राप्ति हो जाती हैं।

Back to top button