यूपी सरकार ने इंसेफलाइटिस से मुक्ति के लिए CM योगी ने टीकाकरण अभियान का किया शुभारम्भ

इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि मीजल्स व रूबेला जैसी बीमारियों से देश को मुक्त कराने के लिए हम सभी को इस अभियान का हिस्सा बनना है। उन्होंने कहा कि पिछले डेढ़ वर्षों में यूपी सरकार ने इंसेफलाइटिस से मुक्ति के लिए प्रदेश के 38 जिलों में अभियान चलाया था। जिसमें महिला एवं बाल विकास विभाग, परिवार कल्याण विभाग व पंचायती राज सहित कई विभागों ने भागीदारी की थी।
मुख्यमंत्री योगी ने आंकड़ों का जिक्र करते हुए कहा कि पिछले 25 वर्षों से गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में ही हर वर्ष इंसेफलाइटिस से पीड़ित 500-600 बच्चे भर्ती होते थे। जिसमें से हर वर्ष करीब 125-150 बच्चों की मौत हो जाती थी। विभागों के सामूहिक तौर पर काम करने का परिणाम ये है कि इस वर्ष सिर्फ 86 बच्चे ही मेडिकल कॉलेज में भर्ती हुए और सिर्फ छह बच्चों की मौत हुई।
ये दिखाता है कि अगर प्रदेश के सभी विभाग मीजल्स-रूबेला बीमारियों के खिलाफ अभियान में सक्रियता से भागीदारी करें तो बच्चों को इन बीमारियों से मुक्त करवाया जा सकता है।





