यूपी विधानसभा सत्र को लेकर हुई सर्वदलीय बैठक, बनी सहमति

लखनऊ। उत्‍तर प्रदेश विधानसभा का सत्र चलाने को लेकर आज लखनऊ में सर्वदलीय बैठक हुई। यह बैठक विधानसभा अध्‍यक्ष की अध्‍यक्षता में संपन्‍न हुई।

बैठक में संसदीय कार्यमंत्री सुरेश खन्‍ना भी मौजूद रहे। वहीं कांग्रेस, समाजवादी पार्टी के नेता भी बैठक में शामिल हुए। इसके साथ ही बसपा नेता लालजी वर्मा भी मौजूद रहे।

जान‍कारी के मुताबिक, बैठक में विधानसभा सत्र चलाने को लेकर सहमति बन गई है।

Back to top button