यूपी चुनाव: बसपा को वोट देते ही मुस्लिमों के दुर्दिन: आजम

उत्तर प्रदेश के मंत्री आजम खां ने मुस्लिमों से सपा के साथ रहने की अपील की। कहा कि अगर बसपा को वोट किया तो दुर्दिन शुरू हो जाएंगे।यूपी चुनाव: बसपा को वोट देते ही मुस्लिमों के दुर्दिन: आजम

यह भी पढ़े : आजम खान ने फिर दिया विवादित बयान

इलाहाबाद। शहर पश्चिमी और शहर दक्षिण से सपा कांग्रेस गठबंधन प्रत्याशियों के समर्थन में सभा करने आए नगर विकास मंत्री आजम खां ने मुस्लिमों से सपा के साथ रहने की अपील की। कहा कि अगर बसपा को वोट किया तो दुर्दिन शुरू हो जाएंगे। दरअसल बसपा और भाजपा मिलकर सरकार बनाने की फिराक में हैं। बहनजी मुसलमानों को टिकट देकर भ्रमित कर रही हैं। उनके झांसे में आए तो मुसीबत झेलने के लिए तैयार रहें।

सभा में आजम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमलावर रहे। कहा कि खुद को फकीर कहने वाले 80 करोड़ का सूट पहन रहे हैं। इसलिए मैं तो उनको बादशाह कहता हूं। उन्होंने जुमलों के दम पर सरकार बना ली है। देश का युवा रोजगार मांग रहा है, गरीब आदमी अपना खाता चेक कर रहा है। नोटबंदी करके देशवासियों को कंगाल कर दिया।

भाजपा शासन में बड़े उद्यमियों को फायदा पहुंचाया जा रहा है। नाम लिए बिना प्रधानमंत्री और भाजपा अध्यक्ष पर तीखे वार किए। मायावती पर मुस्लिमों को गुमराह करने का आरोप लगाया। बोले मुसलमान पुराना इतिहास देख लें, मायावती के शासन में उनके साथ क्या-क्या हुआ? दिल्ली स्थित जामा मस्जिद के इमाम पर तंज कसने से भी वह पीछे नहीं रहे। कहा वह जिधर गए, उनकी जमानत जब्त हो गई।

साध्वी की तो जीभ काट लो

आजम ने केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति की जीभ काटने की बात कह दी। बोले निरंजन ज्योति ने कुछ समय पहले कहा था कि नाथू राम गोडसे ने अगर महात्मा गांधी की हत्या न की होती तो आज सभी देशवासी कलमा पढ़ रहे होते। आरएसएस पर भी चुटकी ली। कहा कि आरएसएस वाले मुस्लिमों के अधिक बच्चों को लेकर परेशान रहते हैं। अगर पूरा देश आरएसएस मय हो जाय तो देश का क्या होगा। वह तो शादी ही नहीं करते हैं। अरे भाई, काम कम है इसलिए बच्चे ज्यादा हो जाते हैं। रोजगार मिल जाय तो इसमें बदलाव आ जाएगा।

Back to top button