यूपी चुनाव: खाट छोड़कर पंचर साइकिल पर सवार हो गई कांग्रेस

केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि यूपी में कांग्रेस खाट को छोड़कर पंचर साइकिल के पिछले कैरियर पर सवार हो गई है।

लखनऊ। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि कांग्रेस शासन में करोड़ों के घोटाले हुए, जबकि भाजपा के पिछले ढाई वर्ष के कार्यकाल में किसी भी मंत्री पर भ्रष्टाचार का कोई आरोप नहीं है।यूपी चुनाव: खाट छोड़कर पंचर साइकिल पर सवार हो गई कांग्रेसकेंद्र में सत्ता खत्म होने के बाद अब कांग्रेस खाट को छोड़कर साइकिल के पिछले कैरियर पर सवार हो गई, जो कि मुलायम सिंह यादव ने पहले से ही पंचर कर रखी है। सपा-बसपा ने अपने-अपने शासनकाल में प्रदेश को दलदल में ढकेलने का काम किया है।

राजनाथ सिंह ने सीतापुर और कन्नौज में जनसभाओं को संबोधित किया। सीतापुर के महमूदाबाद में उन्होंने कहा कि सपा सरकार कहती है कि काम बोलता है, आखिर कौन सा काम बोलता है। किसानों को पानी मिल रहा है, न ग्रामीणों को बिजली।

उन्होंने कहा कि हम पड़ोसी देशों से अच्छे संबंध बनाना चाहते हैं और इसके लिए प्रयास भी किए गए, किंतु पाकिस्तान प्यार की भाषा नहीं समझता है। उसने भारत को चुनौती दी जिसके जवाब में भारत के जांबाज सैनिकों ने पाकिस्तान के अंदर घुसकर आतंकवादियों का सफाया किया। मैं पाकिस्तान नहीं जाना चाहता था किंतु आतंकी गतिविधियों को देखते हुए मैं स्वयं गया और वहीं मैंने पाकिस्तान को बेनकाब करने का काम किया।

कन्नौज के तिर्वा में राजनाथ सिंह ने कहा कि फसल बर्बाद होने पर केंद्र सरकार द्वारा किसानों की मदद को भेजा गया पैसा सपा सरकार खा गई। सपा का कांग्रेस से गठबंधन नहीं ठगबंधन है।

पुलिस भर्ती में भी खूब धांधली हुई। भाजपा सरकार बनने पर एक लाख भर्तियां होंगी और किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा। कन्नौज के आलू को विदेश भेजने की व्यवस्था होगी।

Back to top button