यूपी का भ्रष्टाचार मुलायम-अखिलेश यादव की देन: योगी के मंत्री

यूपी सरकार के स्वास्थ्य मंत्री सिद्घार्थ नाथ सिंह ने सोमवार को कहा कि यूपी में जितने भी भ्रष्टाचार वे पूर्व सीएम मुलायम सिंह व उनके बेटे, पूर्व सीएम अखिलेश यादव की देन हैं। इन्हीं के संरक्षण में प्रदेश में घोटाले हुए हैं।
यूपी का भ्रष्टाचार मुलायम-अखिलेश यादव की देन: योगी के मंत्री
प्रदेश की बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं के सवाल पर कहा कि सूबे में सत्ता बदल गई है। लेकिन ज्यादातर अफसरों ने अपनी सोच को अभी तक नहीं बदला है। उनकी सोच में वही पुरानी है।

स्वास्थ्य मंत्री सिंह ने कहा कि जिले की सीएचसी और पीएचसी पर तैनात चिकित्सक रात को अस्पताल में ठहराव नहीं करते हैं। वो रोजाना राजधानी से डेली अप डाउन करते हैं।

ये भी पढ़े: रेप मामले में आज पूर्व सपा मंत्री गायत्री प्रजापति और 6 अन्य लोगों पर तय होंगे आरोप

अस्पतालों में देर से पहुंचते हैं और जल्द ही लखनऊ को रवाना हो जाते हैं। उनका यह रवैया ठीक नहीं है। इसके लिए डीएम और सीएमओ डॉक्टरों संग बैठक करें और रात में उनकी अस्पतालों में रुकने की आदत डलवाएं।

उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा सरकार अफसरों को हटाती नहीं है। उन्हें कार्यशैली में बदलाव करने का मौका देती है। अगर वो अपनी आदत में बदलाव नहीं लाते हैं तो फिर कार्रवाई होगी।

 
Back to top button