युवराज ने फोन में की ताक झांक तो भज्जी ने कहा – क्या देख रहा है..?

युवराज सिंह और हरभजन सिंह में बहुत अच्छी दोस्ती है. ये दोनों क्रिकेटर काफी मजाकिया भी हैं. इसी वजह से इन दोनों की खूब पटती भी है. जब इनका मजाक करने का मूड होता है, तो कोई न कोई तरकीब ढूंढ़ ही लेते हैं.

युवराज ने फोन में की ताक झांक तो भज्जी ने कहा - क्या देख रहा है..?

गुरुवार को हरभजन ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक पुरानी तस्वीर डाली है, जिसमें दोनों साथ बैठे हैं. इस दौरान युवराज भज्जी के फोन में ताक झांक करने से नहीं चूकते. तभी भज्जी ने इस फोटो के साथ लिखा है- मेरे फोन में क्या देख रहा है..? फिर क्या था हरभजन के ऐसा लिखते ही फैंस ने इंस्टाग्राम पर तरह-तरह के कमेंट लिखकर खूब मजे लिये.

वाकई! मजाक करने में हरभजन और युवराज को कोई तोड़ नहीं है. 30 नवंबर को युवराज की शादी के मौके पर हरभजन नहीं पहुंचे. हालांकि भज्जी ने युवी को ट्वीट कर बधाई दी. लेकिन उनकी स्पेशल फोटो का मजाक भी बना दिया. दरअसल, शादी के लिए गुरुद्वारे जाते हुए युवराज ने सेल्फी सोशल मीडिया पर शेयर किया और लिखा, ‘वक्त आ गया है.’

– इसी फोटो को शेयर करते हुए हरभजन सिंह ने उन्हें शादी की बधाई दी और लिखा, ‘भाई को बधाई, लेकिन इस फोटो में तुम्हारे एक्सप्रेशन कैसे हैं. क्या कुछ कहना चाहते हो…’

Back to top button