धवन के बेटे के साथ युवराज की वाइफ की मस्ती, वॉर्नर की वाइफ-बेटी भी दिखीं

सनराइजर्स हैदराबाद का मुकाबला आज टूर्नामेंट की नंबर 1 टीम मुंबई इंडियन्स से होगा। हैदराबाद को पिछले मैच में राइजिंग पुणे सुपरजाइंट के खिलाफ 12 रन से हार का सामना करना पड़ा था। इस मैच में हैदराबाद के प्लेयर्स डेविड वॉर्नर, शिखर धवन और युवराज सिंह की वाइफ उन्हें सपोर्ट करने आई थीं। यहां युवी की वाइफ हेजल धवन के करीब 3 साल के बेटे जोरावर के साथ मस्ती करती नजर आईं।
 युवराज की वाइफ की मस्ती

युवराज की वाइफ की मस्ती

– सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान डेविड वॉर्नर को चीयर करने स्टेडियम में उनकी वाइफ कैंडिस और बड़ी बेटी पहुंची थीं। वॉर्नर बेटी को किस देकर ही बैटिंग करने गए थे। मैच में उन्होंने 40 रन (34 बॉल) की इनिंग खेली।
आखिरी ओवर में हारी हैदराबाद, पुणे के बॉलर ने ली हैट्रिक
इस मैच में पुणे ने पहले बैटिंग करते हुए 148 रन बनाए थे। 149 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी हैदराबाद की टीम मैच जीतती दिख रही थी। आखिरी ओवर में उसे जीत के लिए 13 रन चाहिए थे। पुणे के बॉलर उनदकड़ ने यहां जबरदस्त बॉलिंग की। बिना कोई रन देते हुए उन्होंने हैट्रिक ले ली और अपनी टीम को 12 रन से मैच जिता दिया।
Back to top button