युवक ने पकड़ा कॉलर तो पुलिस ऑफिसर ने की ऐसी पिटाई

सहरसा.बिहार के सहरसा जिले में एक युवक को पुलिस ऑफिसर का कॉलर पकड़ना महंगा पड़ा। पुलिस ऑफिसर ने वहां मौजूद लोगों की मदद से उसके दोनों हाथ बांध दिए और बीच सड़क पर बेल्ट से पिटाई की। बेल्ट की मार पड़ते ही युवक चीखने लगा। वह बार-बार बख्श देने की गुहार लगा रहा था। वह कहता रहा कि इतनी पिटाई से मर जाऊंगा, लेकिन पुलिसवाले का गुस्सा शांत होने का नाम नहीं ले रहा था। युवक की पिटाई का तमाशा देख रहे लोग पुलिस ऑफिसर को और पीटने के लिए उकसा रहे थे। शराब के साथ पकड़ाया था युवक…
– घटना बसनही थाना क्षेत्र के बड़गांव पंचायत के बलिया गांव की है।
– बसनही थाने के एएसआई खगेंद्र कुमार ने युवक को एक ऑटो से शराब के साथ पकड़ा था। युवक को पकड़ते वक्त खगेंद्र सादी वर्दी में थे।
– युवक को पता नहीं था कि उसे पकड़ने वाला पुलिसकर्मी है। उसने खगेंद्र का कॉलर पकड़ लिया और कहने लगा कि पुलिस उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकती।
– कॉलर पकड़े जाने पर खगेंद्र भड़क गए। पहले तो उन्होंने युवक को कई थप्पड़ मारा फिर उसके दोनों हाथ बांध दिए।
– खगेंद्र ने हाथ बांधने के बाद युवक को ऑटो से बांधा और उसी का बेल्ट खोलकर उसकी पिटाई शुरू कर दी। इस दौरान किसी ने घटना का वीडियो बना लिया।
ये भी पढ़ें: भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में श्रीलंका के कप्तान होंगे परेरा
12 लीटर शराब बरामद
– पिटाई खाने वाले युवक का नाम राजकिशोर यादव है। पुलिस को उसके पास से 12 लीटर महुआ शराब बरामद किया। पकड़े जाते समय वह नशे की हालत में था। जांच के लिए उसे सहरसा भेजा गया।





