युवकों की सजगता से टला बड़ा ट्रेन हादसा, क्रासिंग खुली थी और तभी आई ट्रेन…

कुशीनगर के पडरौना नगर के सुभाष चौक रेलवे क्रासिंग पर रविवार की रात कुछ युवकों की सजगता से बड़ा ट्रेन हादसा बच गया। दरअसल, क्रासिंग खुली थी और तभी गोरखपुर से सीवान जा रही ट्रेन आ पहुंची।
युवकों ने खतरे को भांपते हुए सक्रियता दिखाई और कपड़े लहराकर ट्रेन को 500 मीटर पहले नौका टोला क्रासिंग पर रुकवा लिया। बाद में युवाओं के साथ आसपास के लोग सुभाष चौक रेलवे क्रासिंग पर पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया।
युवकों ने खतरे को भांपते हुए सक्रियता दिखाई और कपड़े लहराकर ट्रेन को 500 मीटर पहले नौका टोला क्रासिंग पर रुकवा लिया। बाद में युवाओं के साथ आसपास के लोग सुभाष चौक रेलवे क्रासिंग पर पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। चंद कदम पर कोतवाली होने के बावजूद आधे घंटे बाद तीन पुलिस कर्मी पहुंचे और क्रासिंग बंद करवाया। करीब 45 मिनट बाद ट्रेन गुजर पाई।
नगर के रहने वाले अनिल जायसवाल, सूर्य प्रकाश मोदनवाल, शिवम जायसवाल, विशाल मोदनवाल, आलोक शर्मा व चंद्रशेखर ने बताया कि रात साढ़े आठ बजे के आसपास सुभाष चौक स्थिति रेलवे क्रासिंग खुली हुई थी।





