यात्रियों के लिए आई एक और बड़ी खुशखबरी, दिवाली से पहले रेलवे ने बनाई ये खास योजना

देश में जल्द ही दिवाली और धनतेरस जैसे बड़े त्यौहार आने वाले है और इन त्योहारों को लेकर देश के तक़रीबन सभी यातायात साधनों में अभी से यात्रियों की भारी भीड़ उमड़नी शुरू हो गई है. इस बात को मद्देनजर रखते हुए भारतीय रेलवे पहले ही यात्रियों को राहत देते हुये इन त्योहारों के समय कई नई गाड़ियों को चलने की घोषणा कर चूका है और अब रेलवे ने दिवाली से पहले अपने यात्रियों को एक और बड़ा तोहफा देने का एलान किया है. यात्रियों के लिए आई एक और बड़ी खुशखबरी, दिवाली से पहले रेलवे ने बनाई ये खास योजना

दरअसल रेलवे ने हाल ही में उन सभी प्रीमियम रेलगाड़ियों पर से फ्लेक्सी किराये को ख़त्म करने की योजना बनाई है. इस योजना के तहत रेलवे उन सभी 15 प्रीमियम रेलगाड़ियों पर से फ्लेक्सी किराया हटाने जा रहा है जिनपर पिछले एक साल में  50 प्रतिशत से कम बुकिंग हुई है. रेलवे की इस योजना की घोषणा रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कल (बुधवार) शाम रेलवे की और से आयोजित एक प्रेस में कही है. इस दौरान रेल मंत्री पीयूष गोयल ने यह भी कहा की वे इन 15 प्रीमियम रेलगाड़ियों पर से फ्लेक्सी किराया हटाने के साथ-साथ अन्य  101 ट्रेनों के किराये से भी  फ्लेक्सी किराये की दर को आधार मूल्य के 1.5 गुना से घटा कर 1.4 गुना करने वाले है. 

उल्लेखनीय है की रेलवे ने प्रीमियम रेलगाड़ियों के लिये फ्लेक्सी फेयर की इस योजना को 9 सितंबर 2016 में लागु किया था जिसके तहत 44 राजधानी, 46 शताब्दी और 52 दुरंतो गाड़ियों पर यह किराया लगता है. 

Back to top button