यहाँ दुल्हन को लड़के की नहीं होती जरुरत, ऐसे करती हैं शादी

शादी दो लोगों में होती है। दुनियाभर में शादी को किसी भी व्यक्ति के जीवन का सबसे अहम पड़ाव माना जाता है। किसी भी लड़की के लिए यह उसके जीवन का सबसे बड़ा दिन होता है। हर लड़की का सपना होता है कि वो भी दुल्हन बने, सजे संवरे, उसका दूल्हा भी दरवाजे पर बारात लेकर आए और शादी कर उसे अपने साथ ले जाए।
यहाँ दुल्हन को लड़के की नहीं होती जरुरत, ऐसे करती हैं शादी
 
क्या आपको पता है एक जगह ऐसी भी है जहां दुल्हन अकेले ही शादी करती है। यानी कि न बारात आती है, न दूल्हा होता है, फिर भी दुल्हन की शादी हो जाती है। दरअसल यह एक कंपनी की ओर से दी जा रही सुविधा है, जिसमें लड़कियां बिना दूल्हे के ही शादी कर सकती हैं।
दरअसल यह कंपनी एक तरह का पैकेज देती है, जिसमें वह लड़कियां जो शादी करना चाहती हैं, लेकिन किसी के साथ उम्रभर नहीं रहना चाहतीं, वह एक दिन के लिए खुद को दुल्हन के रूप में देख सकती हैं। इसके लिए बाकायदा रजिस्ट्रेशन करवाना पड़ता है।
 
शादी वाले दिन कंपनी का ही एक मेकअपमैन दुल्हन को तैयार करता है और उसका फोटोसैशन होता है। दुल्हन की इच्छा के अनुसार ही उसे कपड़े पहनाए जाते हैं और पार्टी का आयोजन किया जाता है। इस विवाह समारोह को साधारण और शाही दोनों तरह से किया जा सकता है।
Back to top button