यमुनोत्री हाईवे पर भारी भूस्खलन, हनुमान चट्टी से आगे गिरे बड़े-बड़े बोल्डर

यमुनोत्री हाईवे पर भूस्खलन के कारण हाईवे बार-बार बंद होने की घटनाएं सामने आ रही हैं। सुबह हनुमान चट्टी से आगे भूस्खलन से रास्ता बंद हो गया।

रविवार तड़के पहाड़ी से हुए भूस्खलन के कारण यमुनोत्री हाईवे हनुमान चट्टी से आगे अवरुद्ध हो गया। सूचना मिलते ही राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) की टीम ने मौके पर पहुंचकर मलबा हटाने का कार्य शुरू कर दिया है।

इधर, स्याना चट्टी के पास भी भूस्खलन के चलते कुछ समय के लिए यमुनोत्री हाईवे पर यातायात बाधित रहा। हालांकि, एनएच की ओर से मलबा हटाने के बाद इस स्थान पर वाहनों की आवाजाही बहाल कर दी गई।

बता दें कि स्याना चट्टी क्षेत्र में भूस्खलन के कारण हाईवे बार-बार बंद होने की घटनाएं सामने आ रही हैं। इससे स्थानीय लोगों के साथ ही चारधाम यात्रा पर यमुनोत्री धाम आने वाले श्रद्धालुओं को घंटों तक परेशानी झेलनी पड़ रही है। स्थानीय लोग हाईवे के संवेदनशील स्थलों पर स्थायी सुरक्षा उपाय किए जाने की मांग कर रहे हैं।

Back to top button