यमुना एक्सप्रेस वे जमीन घोटाला: CBI ने अपने ही दो अधिकारियों के खिलाफ दर्ज किया केस

सीबीआई ने रविवार को अपने ही दो अधिकारियों के खिलाफ यमुना एक्सप्रेस वे जमीन घोटाला मामले में केस दर्ज किया है। बता दें यह जमीन औद्योगिक विकास प्राधिकरण के तहत आती है। 

इसके अलावा इस मामले में उत्तर प्रदेश के एक तहसीलदार व एक अन्य के खिलाफ भी इस मामले में केस दर्ज किया गया है। सीबीआई के अधिकारी वी. एस राठौर इंस्पेक्टर सीबीआई, एसीबी गाजियाबाद, एएसआई सुनिल दत्त, तहसीलदार रणवीर सिंह का नाम केस में शामिल किया गया है।





