यमुनानगर में रेणू बाला के पति ने थामा कमल, CM सैनी ने पहनाया BJP का पटका

यमुनानगर : हरियाणा की राजनीति से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है।  मुख्यमंत्री नायब सैनी यमुनानगर के व्यासपुर एक जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। इस दौरान साढ़ौरा से कांग्रेस की निलंबित विधायक रेणू बाला के पति ऋषिपाल को बीजेपी का पटका पहनाया। वहीं ऋषिपाल ने बीजेपी का दामन थाम लिया है।

बता दें कि कांग्रेस ने क्रॉस वोटिंग का आरोप लगाकर रेणू बाला को सस्पेंड किया था। ऋषिपाल इंजीनियर के साथ हजारों की तादाद में लोगों ने  बीजेपी का पटका पहना।  रेणू बाला लगातार 2 बार कांग्रेस के चुनाव चिन्ह पर साढौरा से विधायक बन चुकी हैं। विधायक रेनूबाला कार्यक्रम में नहीं पहुंची। इस अवसर पर भारी संख्या में इंजीनियर रिशिपाल के समर्थकों ने बीजेपी ज्वाइन की।
 
अपने संबोधन में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने सभी का स्वागत करते हुए कहा की साडोरा मेरा घर है मेरा परिवार है। यहां सभी मेरे परिवार के सदस्य हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी की सरकार नॉनस्टॉप रूप से हरियाणा का विकास कर रही है। हरियाणा के लोगों से बीजेपी ने संकल्प के रूप में 200 वायदे किए थे जिनमें से 63 को पूरा किया है, बाकी पर तेजी से काम चल रहा है। उन्होंने विपक्षी दलों पर कटाक्ष करते हुए कहा की वह अपने वादों को सत्ता में आने पर भूल जाते हैं लेकिन बीजेपी जो वादा करती है उसे पूरा करती है ।इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने साढ़ौरा विधानसभा के विकास कार्यों के लिए 5 करोड रुपए की राशि देने का ऐलान किया।

Back to top button