यदि कपल ऑफिस में है तो कैसे रखे रिश्ता हेल्दी

आज के इस समय में कई लोग एक दूसरे के सहकर्मचारी भी है और कपल भी. इन चीजों के कुछ फायदे भी है तो कुछ नुकसान भी है. कही न कही ऑफिस का प्रेशर और काम की झिकझिक पर्सनल लाइफ पर हावी हो जाती है. इस कारण रिश्तें खराब होने लगते है.
मगर इन सब चीजों में ऐसा जरूरी नहीं कि अपनी पर्सनल लाइफ को खत्म कर दिया जाए. पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को अलग रखने के लिए कुछ टिप्स दे रहे है. इससे करियर और रिलेशन दोनों को समय आसानी से दे पाएगे. ऐसे कपल को ध्यान रखना चाहिए कि ऑफिस और घर का काम अलग-अलग रखे. ना ही घर के काम के लिए ऑफिस में लड़ाई करे और ना ही ऑफिस का काम घर पर ले जाए.
ब्रेकअप के बाद दोस्त करते है ये चिढ़ाने वाली बातें
एक दूसरे को डेट करना ना छोड़े, ऐसा करने से आपके बीच में प्यार और विश्वास बना रहेगा. जब आप डेट पर जा रहे है तो कोई डिफरेंट तरह की ड्रेस पहने. अपने मोबाईल को फोन स्विच कर दे. भले ही आप ऑफिस में एक दूसरे के सह-कर्मचारी और प्रतिद्वंदी है मगर एक दूसरे की सफलता को ख़ुशी-ख़ुशी सेलिब्रेट करे.





