मौसम का मिजाज लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ, धूप से हो रही परेशानी

मौसम का मिजाज लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। तेज धूप से मुश्किलें कम नहीं हो रही है। हालांकि पालिका प्रशासन ने प्याऊ का इंतजाम किया है। बावजूद इसके मौसम के कारण बीमारियां पांव पसार रही है।

सुबह से ही सूरज की तपिश शुरू हो जाती है। सुबह दस बजते-बजते स्थिति यह हो जाती है कि बाहर निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। दोपहर 12 से दो बजे के बीच शहर के चौराहों पर सन्नाटा हो जाता है। हालांकि धूप से बचने के लिए हर कोई प्रयास कर रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी बच्चों को हो रही है। बच्चों पर बदलते मौसम की मार का त्वरित असर पड़ रहा है, जिससे वह डायरिया व अन्य बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस रहा, न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहा।

Back to top button