मोदी से पर्सनली कहा था देश को संप्रदाय के आधार पर नहीं बांटना चाहिए: बराक ओबामा

नई दिल्ली.पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा कि नरेंद्र मोदी के पास देश के लिए विजन है। मोदी ब्यूरोक्रेसी को मॉडर्न बना रहे हैं। उन्हें पसंद करता हूं। मोदी से पर्सनली कहा था कि देश को धर्म या संप्रदाय के आधार पर नहीं बांटना चाहिए। इससे लोग एक-दूसरे के बीच अंतर देखने लगते हैं और समानताएं खत्म हो जाती हैं। वहीं, शुक्रवार को एक अखबार के प्रोग्राम में शामिल हुए ओबामा ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को अच्छा दोस्त बताया। उन्होंने कहा कि मनमोहन ने इंडियन इकोनॉमी के मॉडर्नाइजेशन की नींव रखी है। ओबामा ने नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और दिल्ली में 300 यंग लीडर्स के साथ टाउन हॉल भी किया।
मोदी ने ब्यूरोक्रेसी, मनमोहन ने इकोनॉमी को मॉडर्न बनाया
– प्रोग्राम में ओबामा ने कहा, ”दिल्ली लौटना वंडरफुल है। मुझे गर्व है कि अमेरिका का इकलौता शख्स हूं, जो राष्ट्रपति रहते दो बार भारत आया। भारत और अमेरिका के लोगों में काफी समानताएं हैं।”
– ”मैं और मोदी अभूतपूर्व तरीके से 9 बार मिल चुके हैं। हमारे सामने मौजूद सभी चुनौतियां पूरी होंगी, जब भारत वर्ल्ड लेवल पर अहम रोल निभाएगा। हम ग्लोबलाइजेशन को नजरअंदाज नहीं कर सकते हैं। लोगों के अंदर स्किल्स डेवलप करने में इन्वेस्ट करते हैं। हमें अभी भी अमीरों और गरीब के बीच के अंतर को कम करना है।”
– ”नरेंद्र मोदी के पास देश के लिए विजन है। मोदी ब्यूरोक्रेसी को मॉडर्न बना रहे हैं। उन्हें पसंद करता हूं। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी मेरे अच्छे दोस्त हैं। उन्होंने इंडियन इकोनॉमी के मॉडर्नाइजेशन की नींव रखी है।”
ये भी पढ़ें: हॉस्पिटल ने जुड़वां बच्चों को डेड बताया, अंतिम संस्कार से पहले एक की सांसें चलने लगीं
सरकार को मुस्लिमों को आगे बढ़ाना होगा
– पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, ”यह मैसेज सबके लिए है, जो मैंने नरेंद्र मोदी से पर्सनली कहा था कि देश को धर्म या संप्रदाय के आधार पर नहीं बांटना चाहिए। लोग एक दूसरे के बीच अंतर देखने लगते हैं और समानताएं खत्म हो जाती हैं। समानताएं हमेशा जेंडर के आधार पर होनी और हमें इस पर ध्यान देने की जरूरत है।”
– ”भारत की मेजॉरिटी कम्युनिटी और सरकार को मिलकर माइनॉरिटीज को खासकर मुस्लिमों को आगे बढ़ाना होगा। ताकि वो भारत के हिस्से के रूप में पहचान बना सकें।”
– प्रोग्राम में जब उनसे पूछा गया कि रिलीजियस टॉलेरेंस के मुद्दे पर आपके मैसेज को लेकर मोदी क्या जवाब देते थे। ओबामा ने कहा, ”मैं यहां अपनी प्राइवेट बातचीत का खुलासा नहीं करूंगा।”
मुकेश अंबानी ने क्या कहा?
– इसी प्रोग्राम में रिलायंस ग्रुप के मुकेश अंबानी ने कहा, ‘‘क्या भारत दुनिया का सबसे खुशहाल देश बन सकता है, ऐसा बिल्कुल हो सकता है। आज दुनिया भारत-चीन की तरक्की की बात कर रही है। मेरे लिए इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं है। इतिहास पर भी नजर डालें तो भारत-चीन ही सबसे समृद्ध देश थे। पश्चिमी देशों का कुछ दशकों तक दबदबा रहा लेकिन अब नजरें फिर भारत-चीन पर है।’’
ये भी पढ़ें: आपको गले लगा सकती हूं: ट्रांसजेंडर का ओबामा से सवाल, जवाब मिला- हां
– ‘‘21वीं शताब्दी के मध्य तक भारत चीन से आगे निकल जाएगा। भारत दुनिया को ज्यादा आकर्षित करेगा। भारत दुनिया को बेहतर डेवलपमेंटल मॉडल देगा। ये इसलिए मुमकिन है क्योंकि एनर्जी और टेक्नोलॉजी का रोल इसमें अहम है, जिस पर हमारा देश काम कर रहा है।’’
– अंबानी ने कहा, ‘‘सभी भारतीयों के लिए तीन बातों पर माइंडसेट बदलना जरूरी है। पहला- दुनिया एक-एक कदम से आगे बढ़ने का तरीका छोड़कर एक बार में कई गुना कदम से आगे बढ़ रही है। इसे एक्सपोनेंशियल ग्रोथ कहते हैं। जो इतनी तेजी से नहीं बदलेगा, वह पीछे छूट जाएगा। दूसरा- दुनिया रिसोर्सेस की कमी से अब रिसोर्सेस की भारी अवेलेबिलिटी की ओर जा रही है। ऐसा डिजिटल रिवॉल्यूशन की वजह से हुआ है। तीसरा- हम गुड्स एंड सर्विसेस वाली इकोनॉमी से हटकर अब इंटेलिजेंस सर्विस इकोनॉमी की तरफ जा रहे हैं।”





