मोदी बोले लोकतंत्र हमारे संस्कारों में, जबकि दूसरे दलों में परिवार है पार्टी

मुम्बई। प्रियंका गांधी को कांग्रेस द्वारा पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाए जाने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर से बुधवार को राजनीति में परिवारवाद का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र बीजेपी के रगों में दौड़ता है, जबकि दूसरे दलों में ‘परिवार से ही पार्टी’ बनती है।
भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है और देश के लिए समर्पित
पीएम मोदी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है और देश के लिए समर्पित पार्टी है। अगर वास्तव में लोकतांत्रिक सिद्धांतों का पालन करती है तो वो भारतीय जनता पार्टी है। मोदी ने कहा कि लोकतंत्र हमारे संस्कारों में है, जबकि दूसरे दलों में परिवार से ही पार्टी बनती है।

भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है, कार्यकर्ताओं द्वारा बनाई गयी पार्टी है और देश के लिए समर्पित पार्टी है।
अगर कोई पार्टी है जो वास्तव में लोकतांत्रिक सिद्धांतों का पालन करती है तो वह भारतीय जनता पार्टी है, लोकतंत्र हमारे संस्कारों में है : पीएम #MeraBoothSabseMazboot pic.twitter.com/4789JpQv3s
— BJP (@BJP4India) January 23, 2019

बीजेपी में फैसले इस आधार पर नहीं किये जाते हैं कि एक व्यक्ति या एक परिवार क्या सोचता है?
पीएम मोदी ने ये बातें महाराष्ट्र के बारामती, गढ़चिरौली, हिंगोली, नांदेड़ और नंदुरबार के बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से बातचीत के दौरान कही। प्रियंका गांधी वॉड्रा का जिक्र करते हुए मोदी ने कहा कि बीजेपी में फैसले इस आधार पर नहीं किये जाते हैं कि एक व्यक्ति या एक परिवार क्या सोचता है?
ये भी पढ़ें :-राखी सावंत ने दिया पीएम मोदी को चुनाव जीतने का मंत्र, देखें VIDEO 
उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी में फैसले इस आधार पर किये जाते हैं कि पार्टी कार्यकर्ता क्या चाहते हैं। मोदी ने यह भी कहा कि भाजपा लोकतांत्रिक संस्कृति और मूल्य से चलती है। उन्होंने कहा यही वजह है कि देश के लोग अपने को इस पार्टी के करीब महसूस करते हैं।
2019 लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने बड़ा ब्रह्मास्त्र चला
बता दें कि 2019 लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने बड़ा ब्रह्मास्त्र चला है। पार्टी ने प्रियंका गांधी को पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाया है, इसके साथ ही उन्हें महासचिव का पद भी दिया गया है। कांग्रेस के इस ऐलान के बाद प्रियंका गांधी की सक्रिय राजनीति में एंट्री हो गई है। प्रियंका को पार्टी में ये पद दिए जाने के बाद उनके पति रॉबर्ट वाड्रा ने खुशी जताई है और कहा है वो जीवन के हर मोड़ पर उनके साथ हैं।

Back to top button