मोदी ने पुलिसवालों को दिया कड़ा संदेश, बच्चों और महिलाओं में पैदा करें…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को डीजी-आईजी कॉन्फ्रेंस में कहा कि महिलाओं को सुरक्षित महसूस कराने के लिए पुलिस को प्रभावी ढंग से काम करना होगा।

उन्होंने कहा कि पुलिस अफसरों को हर वक्त अपनी छवि सुधारने के लिए काम करना चाहिए, ताकि समाज का हर तबके में विश्वास पैदा हो, खासकर बच्चों और महिलाओं में। प्रधानमंत्री का यह बयान हाल ही में महिलाओं अपरा’ध की घ’टनाओं और इन्हें लेकर जनता के आ’क्रोश के बीच आया है।
यह भी पढ़ें: आज लोकसभा में नागरिकता संशोधन बिल होगा पेश, थरूर ने उठाया बड़ा सवाल…
मोदी ने कहा कि सक्रिय पुलिसिंग सुनिश्चित करने में तकनीक मददगार जरिया है। इसके जरिए आम लोगों की प्रतिक्रियाएं भी जुटाई जा सकती हैं। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा है कि जब कभी पुलिसकर्मियों में संदेह की स्थिति पैदा हो, तो उन्हें अपने आदर्शों और उस भावना को याद करना चाहिए, जिसे लेकर वे सिविल सेवा की परीक्षा में बैठे थे। पुलिस को हमेशा देशहित में काम करना चाहिए, ताकि समाज के सबसे कमजोर और गरीब तबके का कल्याण किया जा सके।
मोदी ने सरकार की एक्ट ईस्ट पॉलिसी पर भी बात की। उन्होंने पूर्वोत्तर राज्यों के पुलिस महानिदेशकों (डीजीपी) से विकास कार्यों के लिए अनुकूल माहौल बनाने के लिए ज्यादा प्रयास करने के लिए कहा। प्रधानमंत्री ने देश में शांति और सामान्य स्थिति बनाए रखने के लिए पुलिसबल की तारीफ की। उन्होंने अपील की पुलिस विभाग कॉन्फ्रेंस की भावना को छोटे से छोटे थाने तक ले जाए।





