मोटरबाइक चलाने में महारथ हासिल है इस बालक को, कर लेता है झमाझम स्टंट्स

10वीं में पढ़ते थे। पप्पा कहते थे- बाइक चलाना बच्चों का खेल थोड़े है। टांगें जमीं पर पहुंचती नहीं। चले सरऊ, बाइक चलाए। यह बात पहले समझ में आ गई थी। मगर जेडिन स्मार्ट से मिलने पर अचंभा हो रहा है। क्या बालक है गुरु। चार साल उम्र है और मोटरबाइक चलाने में महारथी है। एकदम उस्ताद। वह भी सामान्य बाइक नहीं। डर्ट बाइक। मड रेसिंग वाली बाइक। उछालता है। कुदाता है। कर्रे स्टंट्स करता है। बाइक्स और बाइकिंग का दीवाना है।

मोटरबाइक चलाने में महारथ हासिल है इस बालक को, कर लेता है झमाझम स्टंट्स

अमेरिका में कैलिफोर्निया नाम की जगह है। यहां जेडिन अपने मम्मी-पापा (जोसिलन और पैट्रिक स्मार्ट) संग रहते हैं। वे भी बाइक के शौकीन हैं। जेडिन को बचपन से ही बाइकों से बहुत लगाव था। सो पहले जन्मदिन पर घर वालों ने तोहफे में स्ट्राइडर बाइक दी। उसे सीखने में पूरी जी-जान झोंक दी। दो महीने बाद का मामला कुछ और ही था। फिर उसे पीडब्ल्यू 50 मोटोक्रॉस बाइक सीखने को मिली।

ये भी पढ़े: अभी अभी हुआ ऐतिहासिक फैसला: कश्मीर में कश्मीरी पंडितों को मिलेगी सरकारी नौकरी देगी सरकार

पिता ने इस बारे में बताया कि वह बेहद कम समय में बाइक कुदाने, उछालने और उससे अनोखे करतब दिखाने लगा था। अब वह दो साल चार महीनों के हो चुका था। पता था कि वह बाइक चला लेगा, क्योंकि जब वह डेढ़ साल का था, तब भी वह बाइक पर उछलने की कोशिश करता था। बाइक्स के साथ खेलता रहता था।

आगे जोसलिन बताती हैं, “आमतौर पर उसे बाइक चलाना खूब पसंद है। हफ्ते में तकरीबन 30 घंटे वह हमें बाइक पर ही नजर आता है। जब घर में रहता है, तो टीवी पर प्रोफेशनल्स राइडर्स को बाइक दौड़ाते देखता है।”

जेडिन से जब इस बारे में पूछा गया, तो उन्होंने बताया कि ऊंचाई पर उछलना और स्टंट करने में मजा आता है। बड़े बच्चों के साथ बाइक राइडिंग में कंप्टीशन ज्यादा होता है, इसलिए और मजा आता है। उनका दो साल छोटा भाई भी उन्हीं की राह पर चल रहा है। उसे भी बाइक रेसिंग पसंद है। वह भी उनके मूव्स कॉपी करता है।

दोनों बेटों के इस जुनून को लेकर पिता कहते हैं कि मुझे उम्मीद है कि एली और जेडिन इस परंपरा को आगे बढ़ाएंगे। जेडिन तो यही करेगा। बच्चों के पैशन को सपोर्ट करना बुरी बात नहीं है। यही कारण है कि सोशल मीडिया पर वह आलोचना का शिकार भी हुए हैं। चूंकि लोग बाइक रेसिंग को बच्चों के लिए असुरक्षित मानते हैं। लेकिन आजतक उसे बाइक राइडिंग के दौरान चोट नहीं आई है।

Back to top button