मैच शुरू होने पहले ही आ गई बड़ी खबर मुंबई इंडियंस बनने वाली है आज रात चैंपियन, पहले भी हुआ…

आईपीएल 2019 का फाइनल मुकाबला आज यानी रविवार को मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच हैदराबाद में खेला जाएगा. आईपीएल में यह चौथा अवसर होगा जब मुंबई और चेन्नई फाइनल में आमने-सामने होंगी. आईपीएल फाइनल की बात करें तो मुंबई का पलड़ा चेन्नई पर भारी रहा है. फाइनल में अब तक मुंबई दो और चेन्नई एक बार जीत दर्ज करने में सफल रहा है.

मुंबई ने चेन्नई के खिलाफ 2010 आईपीएल फाइनल गंवाया था, उस वक्त टीम के कप्तान सचिन तेंदुलकर थे. इसके बाद मुंबई इंडियंस ने 2013 और 2015 के आईपीएल फाइनल में चेन्नई को हराया है, उस दौरान रोहित शर्मा मुंबई के कप्तान थे. 

मुंबई ने पहले क्वालिफायर में चेन्नई को ही हराया था. महेंद्र सिंह धोनी नौवीं बार आईपीएल फाइनल खेलेंगे. इस सीजन में मुंबई ने 3 बार चेन्नई को मात दी है, जिसमें दो लीग मैच और एक क्वालिफायर मुकाबला शामिल है.

महिला टी-20 चैलेंज पर सुपरनोवाज का कब्जा, वेलोसिटी को मिली 4 विकेट से हर

आईपीएल में पीछे मुड़कर देखें तो जो संयोग बने हैं उसके मुताबिक इस बार की चैंपियन सिर्फ और सिर्फ एक ही टीम लग रही है, जो पहले भी 3 बार खिताब पर कब्जा जमा चुकी है. जी हां हम बात कर रहे हैं मुंबई इंडियंस (MI) की. 

बता दें कि मुंबई इंडियंस 2013 में पहली बार आईपीएल की चैंपियन बनी थी. इसके बाद 2015, 2017 में भी वह खिताब पर कब्जा की. गौर करने वाली बात ये है कि एक साल या सीजन छोड़कर वह चैंपियन बनी. अगर 2013 में वह चैंपियन बनी तो 2014 के बाद वाले सीजन यानी 2015 में वह चैंपियन बनी. ऐसे ही 2016 के बाद वाले 2017 के सीजन में भी वह चैंपियन बनी. 2018 के बाद अब 2019 में एक और बार वह चैंपियन बन सकती है. 

मतलब साफ है कि इस बार संयोग मुंबई इंडियंस के पक्ष में बैठ रहा है. हालांकि टूर्नामेंट का विजेता कौन होगा ये कहना तो जल्दबाजी होगी. इसका फैसला तो जब फाइनल मैच में आखिरी गेंद फेंकी जाएगी तब ही मालूम पड़ेगा.

 

Back to top button