मैच फिक्सिंग पर बात करते हुए फूट-फूटकर रोने लगे श्रीसंथ, 5 साल बाद किया खुलासा

श्रीसंथ ने हरभजन सिंह के साथ हुए थप्पड़ कांड से अभी पर्दा उठाया ही था कि अगला नंबर मैच फिक्सिंग का आ गया। पांच साल पहले आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग में फंसे श्रीसंथ ने बिग बॉस के घर से अहम खुलासे किए हैं। इस दौरान यह क्रिकेटर भावुक होकर खुद के आंसू भी रोक न पाया।मैच फिक्सिंग पर बात करते हुए फूट-फूटकर रोने लगे श्रीसंथ, 5 साल बाद किया खुलासा

बिग बॉस 12 के नए प्रोमो में श्रीसंथ, दीपिका, जसलीन और रोमिल के सामने खुद पर लगे मैच फिक्सिंग के आरोपों पर बात कर रहे हैं। वीडियो में श्रीसंथ खुद को बेकसूर बताते हैं। अपना पक्ष बताते-बताते वे रोने लगते हैं फिर उनकी साथी उन्हें संभालती हैं।

वायरल हो रहे क्लिप में श्रीसंथ कहते हैं उन पर 10 लाख रुपए लेकर मैच फिक्सिंग के आरोप लगे हैं। ‘भले ही फिक्सिंग का प्रूफ है, लेकिन मैंने ये नहीं किया है’। यानी साफ है कि श्रीसंथ इस मसले को उठाकर न सिर्फ अपनी छवि सुधारने का काम रहे हैं बल्कि उनकी कोशिश फैंस की सहानुभूति बटोरने की भी है।’

श्रीसंथ ने इसके पहले हरभजन सिंह के साथ हुए विवाद पर भी सफाई दी थी। आईपीएल 2008 की उस रात को याद करते हुए कहा था कि मैच के बाद जब मैंने भज्जी से हाथ मिलाने गया तो वो भड़क उठा। उल्टे हाथ के मुक्के से मेरे चेहरे पर मारा, इसे थप्पड़ तो नहीं कहा जा सकता था।

बताते चलें कि इसके बाद रोते हुए श्रीसंथ की फोटो और वीडियो दुनिया भर में वायरल हुई थी। अखबारों की सुर्खियां बनी थी। भज्जी से मुंबई इंडियंस की कप्तानी छीनने के साथ-साथ कुछ मैच का प्रतिबंध भी लगाया गया था।

Back to top button