मैच के दौरान कम नहीं इन 5 क्रिकेटरों की पत्नियों का जलवा

भारत के कप्तान विराट कोहली ने बीसीसीआई से मांग की है कि अब टीम इंडिया के पूरे विदेशी दौरे पर क्रिकेटर्स की पत्नियों को साथ ले जाने की इजाजत दी जाए. कोहली ने यह निवेदन नवंबर में टीम इंडिया के ऑस्ट्रेलियाई दौरे को लेकर किया है. आपको बता दें कि मौजूदा समय में खिलाड़ियों की पत्नियां भी टीम इंडिया को सपोर्ट करने के लिए स्टेडियम में मौजूद रहती हैं. इस दौरान पांच ऐसे क्रिकेटर हैं जिनकी पत्नियां लाइमलाइट में रहती हैं. 

1. अनुष्का शर्मा: टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली की पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा विराट और टीम इंडिया को सपोर्ट करने के लिए अक्सर स्टेडियम में नजर आती हैं. इंग्लैंड दौरे पर भी वह विराट को सपोर्ट करने के लिए स्टेडियम पहुंची. इस दौरान वह आकर्षक का केंद्र रहीं.

2. रीतिका सजदेह: रोहित शर्मा की पत्नी रीतिका सजदेह रोहित और टीम इंडिया को सपोर्ट करने के लिए लगभग सभी मैचों के दौरान स्टेडियम में मौजूद रहती हैं. रोहित ने भी एक बार कहा था कि उनकी पत्नी की मौजूदगी उन्हें बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करती है. जब भी रीतिका स्टेडियम में मौजूद होती हैं तो वह आकर्षक का केंद्र रहती हैं.

3. आयशा मुखर्जी: शिखर धवन की पत्नी आयशा मुखर्जी धवन को सपोर्ट करने के लिए कई मैचों के दौरान स्टेडियम में दिखाई दीं. धवन के चौकों और छक्कों पर वह जमकर लुफ्त उठती नजर आईं.

4. साक्षी धोनी: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी स्टेडियम में हों और कैमरा उनकी ओर ना जाए ऐसा नही हो सकता है. साक्षी वनडे और टी-20 मैचों के दौरान कुछ मौकों पर धोनी का हौसला बढ़ाने के लिए स्टेडियम में मौजूद रही हैं.

5. राधिका धोपावकर: अजिंक्य रहाणे की पत्नी राधिका धोपावकर कई मैचों में रहाणे को सपोर्ट करने के लिए स्टेडियम पहुंचती हैं. इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज के दौरान पर ज्यादातर मैचों में नजर आईं हैं. 

Back to top button