मैक्सवेल ने सनराइजर्स के खिलाफ हार की बताई यह बड़ी वजह

किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान ग्लेन मैक्सवेल ने कहा कि शुक्रवार को आईपीएल 2017 में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ हार की वजह कमजोर गेंदबाजी और खराब क्षेत्ररक्षण रहा।

पंजाब को अपने होम ग्राउंड पर सनराइजर्स के हाथों 26 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। मैक्सवेल ने कहा, ‘हमने खराब क्षेत्ररक्षण किया और कमजोर गेंदबाजी भी की। 208 रनों का लक्ष्य हासिल किया जा सकता था, लेकिन हमने कई विकेट आसानी से गंवा दिए। कुल मिलाकर हमारा प्रदर्शन खराब रहा।’
यह भी पढ़े: फ्रांस से खरीदा पानी पीते हैं विराट, कीमत जानकर चौंक जाएंगे आप
मैक्सवेल ने साथी ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी शॉन मार्श की तारीफ की। उन्होंने कहा, मार्श ने जबर्दस्त बल्लेबाजी की। उन्होंने जोरदार स्ट्रोक्स खेले, वे 10 सत्रों से किंग्स इलेवन के लिए ऐसा काम करते आए हैं।





