मेहमानों के लिये बनायें पनीर के लड्डू

मेहमानों के लिये बनायें पनीर के लड्डूमेहमान घर पर हों तो घर पनीर के लड्डू बना सकते है. ये खाने में तो टेस्टी होते ही और साथ ही हैल्दी भी होते है.

आवश्यक सामग्री-

– 200 ग्राम पनीर, 100 ग्राम नारियल (कसा हुआ), 2 चम्मच अखरोट की गिरी, 2 टेबलस्पून पिस्ते के टुकड़े, 2 टेबलस्पून बादाम, 8-10 किशमिश, 8 पिसी हरी इलाइची, 100 ग्राम दूध, 500 ग्राम शक्कर, सूखी मेवा (बारीक काटी)

बनाने की सरल विधि-

सबसे पहले पनीर को कद्दूकस कर लें. फिर एक कड़ाही में शक्कर, पनीर और नारियल डालकर उसमें दूध डालें. इसके बाद इसे धीमा आंच पर रखें और धीरे-दीरे चम्मच के साथ चलाते रहें. जब मिश्रण गाढ़ा होने लगे तो उसमें किशमिश, बादाम, पिस्ता और अखरोट डालकर मिलाएं. अब हरी इलाइची को भी मिश्रण में मिलाकर कुछ देर तक चालाते रहें. इसके बाद गैस बंद कर दें और मिश्रण को थोड़ा ठंडा करके अपने हाथों से गोल-गोल पनीर के लड्डू तैयार कर लें. फिर बारीक कटी सूखी मेवा से सजाएं.

Back to top button