मेहनत करने के बाद भी हो रहे हैं असफल, तो ये अपनाएं ये वास्तु टिप्स

बहुत से लोग होते हैं जो अधिक मेहनत के बावजूद भी अधिक लाभ प्राप्त नहीं कर पाते, जिस कारण उनके घर में सदैव दरिद्रता व गरीबी बनी रहती है। तो अगर आप भी उन लोगों में से एक हैं तो आज हम आपको वास्तु के कुछ उपाए बताने जा रहे हैं जिन्हें करने से आपको अपनी इस परेशानी से निजाद मिल सकती है। वास्तु के अनुसार कुछ ऐसे वास्तु दोष होते हैं, जिनका प्रभाव होने पर व्यक्ति को हमेशा पैसों की कमी और कई अन्य मुश्किलों से जूझना पड़ता है।मेहनत करने के बाद भी हो रहे हैं असफल, तो ये अपनाएं ये वास्तु टिप्स

वास्तु शास्त्र के मुताबिक, उत्तर-पूर्व दिशा धन के आने की दिशा मानी जाती है। आपको बता दें जिन घरों में इस दिशा में भारी सामान या गंदगी होती है, वह घर हमेशा आर्थिक परेशानियों से जूझता रहता है। साथ ही घर में पैसों की तंगी रहती है। उत्तर-पूर्व की तरह उत्तर-पश्चिम दिशा भी धन आगमन के लिए लाभकारी है। अगर इस दिशा में हर समय अंधेरा हो तो, परिवार में आपसी मतभेद बढ़ता है और धन की कमी रहती है।

अगर आपके घर में दक्षिण दिशा की तरफ तिजोरी अथवा दरवाजा है तो यह अच्छे संकेत नहीं हैं। ऐसा होने से घर में पैसे की उम्र कम हो जाती है। अगर आपको इस दोष से बचना है तो लाल रंग के रिबन में तीन सिक्के बांधकर टांग दें।

इसी तरह जिन घरों में उत्तर पूर्व दिशा में रसोई होती है, उस घर में आर्थिक तंगी रहती है। पश्चिम या दक्षिण पूर्व में रसोई घर हो तो धन-धान्य में बढ़ोत्तरी होती है।

Back to top button