मेरठ: गंगनहर में फिर डूबी कार, तीन लोगों की मौत, कई लापता

चौधरी चरण सिंह कांवड़ मार्ग पर बीते दिनों हुए बड़े हादसे के चंद दिनों बाद ही मंगलवार सुबह फिर से एक कार गंगनहर में डूब गई। बताया जा रहा है कि हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है वहीं बच्चे समेत कई लोग अभी लापता हैं। पुलिस मौके पर मौजूद है। वहीं बचाव टीम को भी लगाया गया है। 
यह भीषण हादसा मेरठ से सटे सरधना क्षेत्र के नजदीक हुआ। बताया जा रहा है कि कार में कुल छह लोग सवार थे जो सरधना के सलावा क्षेत्र के रहने वाले हैं। कार सवार लोग मुरादनगर की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान अचानक नियंत्रण खो जाने के कारण कार नहर में समा गई। आनन फानन में पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य किया गया।
ताजा जानकारी के अनुसार एक बच्ची सहित चार लोगों को नहर से बाहर निकाला गया और कंकरखेड़ा के कैलाशी अस्पताल पहुंचाया यहां चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंगनहर में अभी एक महिला समेत कई लोग लापता है।





